फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Breaths are breaking down in the ICU...even life-saving medicines are fake.Breaths are breaking down in the ICU...even life-saving medicines are fake.

Agra News: आईसीयू में टूट रहीं सांसें...जीवनरक्षक दवाएं भी नकली

Sun, 22 Feb 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Breaths are breaking down in the ICU...even life-saving medicines are fake.Breaths are breaking down in the ICU...even life-saving medicines are fake.
अतुल उपाध्याय, अनूप बंसल, दवाओं की संदर्भ फोटो
आगरा। दवा माफिया मुनाफे के लालच में मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। जीवनरक्षक दवाएं नकली होने से बीमारी ठीक नहीं होने के बजाय आईसीयू में मरीजों की सांसें टूट रही हैं। औषधि विभाग की जांच में 34 दवाएं फेल हो गईं जिनमें 10 नकली मिलीं। इनमें कई नामी कंपनियों की भी दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

औषधि विभाग को बीते आठ महीने में 247 दवाओं के नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। नकली दवाओं में बीमारी को ठीक करने वाले तत्व ही नहीं मिले। ये एंटीबायोटिक, पेट रोग, एंटी बैक्टीरियल, नींद समेत जीवनरक्षक दवाएं हैं। मधुमेह, कैंसर, उच्च रक्त्चाप, हृदय रोग, बुखार-खांसी समेत अन्य मर्ज की 22 दवाएं घटिया पाई गईं। ऐसी दवाएं लंबे समय तक खाने के बाद बीमारी पर असर होता है। दो दवाओं के नमूनों पर भ्रामक जानकारी दी गई थी। विभाग ने आगरा में नकली दवा बनाने की फैक्टरी भी पकड़ी। अभी कई मामलों में जांच चल रही है।
विज्ञापन

-----------

जांच में ये प्रमुख दवाएं मिलीं नकली
अल्प्रासेफ .5 एमजी, एल्जोसेल .5 एमजी, प्रोक्सीवेल स्पास कैप्सूल, मॉटेंयर एफएक्स, सैंटोफ्लोक्स-एन, बाक्लेव 625 एमजी, मॉक्सजेड-सीबी 625 एमजी।
---------

3.84 करोड़ की दवाएं जब्त, 21 के लाइसेंस निरस्त
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि बीते आठ महीने में 328 गोदाम और मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। इनमें 92 के लाइसेंस निलंबित और 21 के निरस्त किए गए। 3.84 करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गईं और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------


बिल से दवाएं खरीदने-बेचने पर दें जोर
- आगरा फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप बंसल का कहना है कि नकली और घटिया दवाओं से बचाव के लिए विक्रेता और लोगों को जागरूक कर रहे हैं। दवा विक्रेता हो या फिर खरीदार, सभी से अपील है कि बिल पर ही दवाओं की खरीद और बिक्री करें।
--------------

दवा लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
- पैकेट पर क्यूआर कोड को स्कैन करके जांचें।
- भरोसेमंद विक्रेता से बिल पर ही दवाएं खरीदें।
- पैकेट-बिल पर दर्ज बैच नंबर का मिलान करें।
- रैपर में दवाएं टूट हुई हों, या बिखर रही हों तो न लें।
- नकली दवा की 18001805533 पर शिकायत करें।

अतुल उपाध्याय, अनूप बंसल, दवाओं की संदर्भ फोटो

अतुल उपाध्याय, अनूप बंसल, दवाओं की संदर्भ फोटो

अतुल उपाध्याय, अनूप बंसल, दवाओं की संदर्भ फोटो

अतुल उपाध्याय, अनूप बंसल, दवाओं की संदर्भ फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed