{"_id":"5e2f1fea8ebc3e4b593b8782","slug":"brazil-president-jair-bolsonaro-visit-agra-to-see-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के राष्ट्रपति ने बेटियों संग निहारा ताज, बताया बेमिसाल इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राजील के राष्ट्रपति ने बेटियों संग निहारा ताज, बताया बेमिसाल इमारत
Mon, 27 Jan 2020 11:07 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मेसियस बोलसेनेरो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर मेसियस बोलसेनेरो ने सोमवार को अपनी दोनों बेटियों लोरा व लेटेसिया संग ताजमहल का दीदार किया। तकरीबन 50 मिनट तक वे ताज परिसर में रहे। ताज की पच्चीकारी और इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बेटियों के साथ डायना सीट पर फोटो भी खिंचवाए। इस दौरान ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहा।
विज्ञापन
शाम चार बजे पहुंचे राष्ट्रपति ने ताज की पच्चीकारी में खास रुचि दिखाई। इसके बारे में जानकारी हासिल की। वह बेटियों के साथ मुख्य गुंबद और शाहजहां मुमताज की कब्रों तक भी पहुंचे। उन्होंने ताज के इतिहास के बारे में जाना। ताजमहल को बेमिसाल इमारत बताया। विजिटर बुक में पुर्तगाली भाषा में अपनी टिप्पणी दर्ज की।
विज्ञापन