फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brakes of UP roadways bus failed 10 passengers were injured in firozabad

यूपी: रोडवेज बस का ब्रेक हुआ फेल, 55 यात्रियों को छूकर निकली मौत; 10 यात्री हुए घायल

Thu, 22 Feb 2024 06:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 06:53 PM IST
सार

छिबरामऊ की रोडवेज बस का टूंडला टोल के पास ब्रेक फेल हो गया। बेकाबू बस टोल प्लाजा पर लाइन में लगे कंटेनर में पीछे से घुस गई। गनीमत ये रही कि उस समय बस की स्पीड अधिक नहीं थी। 
 

विज्ञापन
Brakes of UP roadways bus failed 10 passengers were injured in firozabad
रोडवेज बस का ब्रेक हुआ फेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद हाईवे पर टोल प्लाजा पर आगरा से कन्नौज जा रही रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। बेकाबू हुई बस डिवाइडर से टकराते हुए टोल प्लाजा की लेन में खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गई। हादसे में बस चालक सहित 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायल यात्रियों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार अन्य यात्रियों को अन्य बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन

 

हादसा बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे करीब का है। छिबरामऊ डिपो की रोडवेज बस आगरा से कन्नौज जा रही थी। बस में कुल 55 यात्री सवार थे। बस टूंडला शहर को पार कर टोल प्लाजा पहुंचती उससे पूर्व ही अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, किंतु बस टोल प्लाजा की लाइन छह के डिवाइडर से टकराते हुए लेन में खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ हुए हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होने पर टोलकर्मी वहां दौड़े पड़े। पुलिस ने टोल कर्मचारियों की मदद से घायलों को बस से नीचे उतारा तथा उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बस व कंटेनर को अपने कब्जे में लिया है।
 
विज्ञापन

बस हादसे में ये यात्री हुए घायल
टोल प्लाजा पर हुए बस हादसे में बस चालक भोले निवासी तुर्रा, कन्नौज के अलावा सत्यपाल सिंह निवासी गांव नगला मान, घिरोर मैनपुरी, संतोषी निवासी गांव बिछिया, मैनपुरी, ब्रजेश सिंह निवासी गांव सराय चक्र गोविंदपुर, बेवर,मैनपुरी, रोहित व कमला देवी निवासी गांव गुडशाही गंज, विकास गुप्ता निवासी गांव विविपुर थाना सोरी, आनंद कुमार निवासी गांव खांडेदेवर थाना गुडशाहीगंज, दुर्गेश निवासी इसापुर पट्टी मोहनपुर, रतनपुर कन्नौज, हरिराम दिवाकर निवासी मछना मैनपुरी आदि हैं।
 

कोई गंभीर नहीं 
टूंडला थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि अचानक रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। बस में सवार 10 यात्री घायल हुए हैं उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों में कोई यात्री गंभीर नहीं हैं। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed