फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brajpura accused pelted stones at farmer's house

Agra News: ब्रजपुरा ने आरोपियों ने किसान के घर में किया पथराव

Fri, 17 Nov 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Brajpura accused pelted stones at farmer's house
मैनपुरी। गांव ब्रजपुरा में आरोपियों ने एक किसान के घर पर पथराव कर दिया। किसान दंपती को लाठी-डंडा से पीट कर घायल कर दिया। पत्थरबाजी में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के 3 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद सहित 7 लाेगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

काेतवाली क्षेत्र के गांव ब्रजपुरा निवासी किसान रोहित कुमार 13 नवंबर को घर पर था। देर शाम करीब 8 बजे पड़ोस के रहने वाले देवेंद्र, धीरज, शीलू नरेंद्र, बंटू सिंह निवासी नगला छोटे एलाऊ व दो अन्य गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर नामजद लोगों ने घर पर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। पथराव में घर में खड़ा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। रोहित को आरोपियों ने लाठी डंडा से पीटा। बचाने आई पत्नी और पुत्र की भी पिटाई की गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई लेकिन मामले में तीन दिन बीतने के बाद बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed