फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sangh reached 39 lakh homes in Braj, 16 lakh couples were connected through Hindu conference.

RSS का शताब्दी मिशन: पंच परिवर्तन का एजेंडा, ब्रज के 39 लाख घरों तक पहुंचा संघ; हिंदू सम्मेलन से 16 लाख जोड़े

Tue, 17 Mar 2026 08:52 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 08:52 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में संगठन विस्तार और सामाजिक बदलाव के लिए ‘पंच परिवर्तन’ अभियान को तेज कर रहा है। ब्रज प्रांत में हजारों शाखाओं और जनसंपर्क अभियानों के जरिए संघ हर गांव और बस्ती तक पहुंचने की तैयारी में है।
 

विज्ञापन
Sangh reached 39 lakh homes in Braj, 16 lakh couples were connected through Hindu conference.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने स्थापना के शताब्दी वर्ष में कदम रख रहा है। संघ ने समाज में बदलाव लाने के लिए पंच परिवर्तन का मंत्र दिया है। पानीपत में तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में तय किया गया कि संघ का कार्य अब केवल शाखाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ब्रज के हर गांव और बस्ती तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में शामिल ब्रज प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया कि शताब्दी वर्ष में संगठन विस्तार और समाज की सज्जन शक्ति को एकजुट करने पर विशेष जोर रहा। उन्होंने बताया कि ब्रज प्रांत में 5485 शाखाएं सक्रिय हैं। संघ के विस्तार की दृष्टि से ब्रज प्रांत में आगरा, बरेली, अलीगढ़ मंडल में शाखाएं बढ़ी हैं। ब्रज प्रांत के 3709 स्थानों पर कुल 5485 शाखाएं लग रही हैं। देशभर में 55,683 स्थानों पर शाखाओं का आंकड़ा 88,949 तक पहुंच गया है। संपर्क अभियान से ब्रज के 39 लाख घरों में दस्तक दी गई। 16,350 गांवों और 1722 बस्तियों में सघन जनसंपर्क किया गया। बिना किसी भेदभाव के 39,35,008 घरों में स्वयंसेवकों ने सीधा संवाद किया। समाज को जोड़ने के लिए ब्रज में 1448 हिंदू सम्मेलन हुए, जिनमें लगभग 16 लाख (15,92,652) बंधु-भगिनियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन


ये है पंच परिवर्तन का एजेंडा
जातिगत भेदभाव मिटाना।
प्रकृति के प्रति जागरूकता।
संयुक्त परिवार, संस्कारों का संरक्षण।
स्वदेशी और भारतीय जीवन पद्धति पर गर्व।
देश के प्रति जिम्मेदारियों का पालन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed