फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brahmin society always gave direction to people: Rajni

ब्राहमण समाज ने हमेशा लोगों को दिशा दी: रजनी

Sun, 08 May 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Brahmin society always gave direction to people: Rajni
मैनपुरी। ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को शहर में महर्षि परशुराम शोभायात्रा निकाली गई। देवी रोड स्थित पुरंग शिशु मंदिर से पूजन के बाद शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई छोटा क्रिश्चियन मैदान पहुंचकर सभा में बदल गई। सभा को प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, विधायक (देवरिया) शलभमणि त्रिपाठी, विधायक (भोगांव) रामनरेश अग्निहोत्री ने संबोधित किया। मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा लोगों को दिशा दी है।
विज्ञापन

महर्षि परशुराम के चित्र का महामंडलेश्वर पंचमानंद ने पूजन कर शोभायात्रा को रवाना किया। इसमें दर्जनभर से अधिक झांकियां शामिल रहीं। जगह-जगह लोगों ने स्टाल लगाकर शीतल पेय वितरित किया। पुरंग शिशु मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा घंटाघर चौराहा, लैनगंज, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, जिला सहकारी बैंक होती हुई छोटा क्रिश्चियन मैदान पहुंची। युवाओं ने रास्ते भर बैंड की धुनों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

सभा में उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा लोगों को दिशा दी है। ब्राह्मण अपने कर्मों से ही पूजा जाता है। हमको ऐसा आचरण करना चाहिए जो दूसरों के लिए प्रेरणा बने। समाज में शिक्षा के साथ ही संगठन को बढ़ावा दिया जाए। सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के मिला है। अपराध और अपराधी के लिए सरकार की जीरो टोलरेंस की नीति है। विधायक देवरिया शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं को अपने समाज का इतिहास पता होना चाहिए। महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि ब्राह्मण अपने कर्मों से समाज में पहचाना जाता है। समाज ने हमेशा न्याय का साथ दिया है तभी रावण की बजाए भगवान राम को पूजते हैं। महामंडलेश्वर पंचमानंद ने कहा कि अनादि काल से ब्राह्मण समाज को मार्गदर्शक के रूप में माना गया है। हमको इसी परंपरा को आगे बढ़ाना है। वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण समाज अपनी काबिलियत से समाज में स्थान बनाता है। संयोजक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि समाज के युवाओं में एकता के लिए जागरुकता बढ़ी है।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर संयोजक आलोक दीक्षित, तारेश अग्निहोत्री, उमेशचंद्र दुबे, मदनमोहन पांडेय, ऊषा त्रिपाठी, विकास मिश्रा, सुभाष मिश्रा, अनूप पांडेय, राजीव मिश्रा पप्पे, बबलू पांडेय, राहुल पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, आशीष तिवारी, किशन दुबे, रमेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अरविंद तिवारी, साधना तिवारी मौजूद रहे।

युवाओं में दिखा उत्साह
शोभायात्रा में शामिल युवाओं में उत्साह दिखा। उन्होंने शोभायात्रा में व्यवस्था संभाली और पूरे रास्ते यातायात व्यवस्था नियंत्रित की। रामनामी और भगवा दुपट्टा ड़ाले युवा नारेबाजी करते रहे।
---
इस्कॉन मंडली बनी आकर्षण
मथुरा की इस्कॉन मंडली आकर्षण का केंद्र रही। विदेशी भक्तों द्वारा किए गए कीर्तन को सुनने के लिए लोगों की भीड़ मंडली के पीछे चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed