फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brahmaputra Mail stopped at shikohabad railway station for delivery of pregnant in hospital

फिरोजाबाद में ब्रह्मपुत्र मेल को रुकवाकर अस्पताल में कराया गर्भवती का प्रसव, गूंजी किलकारी

Tue, 20 Oct 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Brahmaputra Mail stopped at shikohabad railway station for delivery of pregnant in hospital
गर्भवती महिला और उसका पति - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मपुत्र मेल में सोमवार को एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। जानकारी होने पर महिला के पति ने ट्रेन के लोको पायलट को सूचना दी। चालक ने स्टेशन अधीक्षक शिकोहाबाद को जानकारी दी। सूचना मिलते ही महिला को अस्पताल पहुंचाने की पूरी व्यवस्था कर ली गई। जैसे ही ट्रैन फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकी, जीआरपी प्रभारी ने महिला को उतरवा कर एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया। 

विज्ञापन


झारखंड राज्य के गांव तिनसुकिया निवासी सुरेश कुमार अपनी पत्नी पूजा और दो बच्चों के साथ एर्नाकुलम (केरल) में एलआईसी के बागों की रखवाली करता है। पूजा साढ़े आठ माह की गर्भवती थी। सुरक्षित प्रसव कराने के उद्देश्य से सुरेश उसको लेकर गांव जा रहा था। इससे पूर्व वह एर्नाकुलम से दिल्ली आया। यहां से ब्रह्मपुत्र मेल में सवार होकर झारखंड के लिए रवाना हुआ। 
विज्ञापन



टूंडला पहुंचते ही पूजा प्रसव पीड़ा होने लगी। उसके पति सुरेश ने इसकी जानकारी ट्रेन के चालक और टीटी को दी। गर्भवती को प्रसव पीड़ा की जानकारी होते ही स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार को तत्काल व्यवस्था कराने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, उससे पहले ही वहां 102 एंबुलेंस पहुंच गई। गर्भवती को ट्रेन से उतार कर संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला ने बेटे को जन्म दिया। सुरेश के दो बेटे पहले से हैं, एक और बेटा होने से उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed