फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boyfriend murdered girlfriend's father did not marry

प्रेमी का खूनी खेल: चार साल का प्यार...एक दिन बाद किसी ओर से थी शादी, इसलिए कर दिया प्रेमिका के पिता का कत्ल

Thu, 11 Jul 2024 08:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 08:55 PM IST
सार

एटा जिले में एक प्रेमी ने प्रेमिका के पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। वो नाराज था क्योंकि प्रेमिका की बरात आने वाली थी। इसलिए एक दिन पहले ही उसने खुशियों वाले घर में मौत का खेल खेला। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। 

 

विज्ञापन
Boyfriend murdered girlfriend's father did not marry
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव मीरापुर में प्रेमिका की शादी के एक दिन पहले उसके पिता की प्रेमी ने हत्या कर दी। चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। परिजन ने बृहस्पतिवार की सुबह शव चारपाई पर पड़ा देखा। पुलिस अधिकारियों सहित फॉरेंसिक टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी की और सबूत जुटाए।
विज्ञापन


 
Trending Videos

शीला देवी निवासी मीरापुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसकी बेटी की शादी होनी थी। घर में ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाए जा रहे थे। बुधवार की देर रात 12 बजे तक गीत व अन्य वैवाहिक रस्में और तैयारियां चलती रहीं। उसके बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए। पति माया प्रकाश (48) भी घर के सामने सुरेश के चबूतरे पर चारपाई डालकर सो गए। उनके एक तरफ मेरी सास फूलवती सो रहीं थीं। वहीं दूसरी ओर मोहल्ले की ही मुंहबोली बहन दानवती सो रहीं थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे जब लोग इनको जगाने पहुंचे तो देखा पति के गले पर घाव है, जहां से काफी खून निकला हुआ है। उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी होते ही घर में चीत्कार मच गया। विवाह की खुशियां एक पल में छिन गईं। एसएसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा के साथ सीओ सदर अमित कुमार राय भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक के बेटे सूरज ने बताया कि गांव का आकाश उसकी बहन को परेशान करता था। उसका पिता अतर सिंह और मां मितलेश भी उसका ही साथ देते थे। शीला देवी की तहरीर पर इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने आरोप लगाए हैं, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। और भी कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

पिछले 4 वर्ष से चल रहा था प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार युवती व आकाश के बीच पिछले 4 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की इस समय 12वीं की छात्रा है। इसको लेकर लड़की के घर वाले विरोध करते थे। लगभग 4 माह पूर्व आकाश व लड़की को घर वालों ने बातचीत करते देख लिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद भी हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंचने से पहले ही ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने पंचायत कर समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed