{"_id":"5ed268668ebc3e90354c76b2","slug":"boyfriend-and-girlfriend-book-hotel-room-in-agra-amid-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बावजूद होटल की बुकिंग, पुलिस ने छापा मारा, कमरे में मिले प्रेमी-प्रेमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बावजूद होटल की बुकिंग, पुलिस ने छापा मारा, कमरे में मिले प्रेमी-प्रेमिका
Sat, 30 May 2020 07:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 May 2020 07:36 PM IST
सार
- होटल केयरटेकर ने घंटे के हिसाब से दिया कमरा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
- शास्त्रीपुरम स्थित होटल केएलएस पैलेस का मामला
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉकडाउन में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के होटल केएलएस पैलेस में प्रेमी-प्रेमिका को कमरा दे दिया गया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने होटल के केयरटेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उधर, युवक और युवती को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सिकंदरा अरविंद कुमार के मुताबिक, कारगिल चौराहे के पास होटल केएलएस पैलेस है। इसका केयर टेकर राजू खान है। शुक्रवार दोपहर को 12 बजे होटल में शाहगंज का युवक और युवती आए थे। उन्होंने होटल में कमरा लिया।
विज्ञापन
घंटे के हिसाब से दिया था कमरा
केयरटेकर ने कमरा घंटे के हिसाब से किराए पर दे दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो मामला सही निकला। पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई। पूछताछ में दोनों ने प्रेम संबंध की बात कही।
विज्ञापन
Trending Videos
चौकी प्रभारी वीर सिंह यादव ने होटल के केयरटेकर के खिलाफ धारा 188 और महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करा दिया। युवक और युवती को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
सिकंदरा के होटल बने थे क्वारंटीन सेंटर
सिकंदरा क्षेत्र के कुछ होटल क्वारंटीन सेंटर बनाए गए थे। उसके लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी। शेष होटल और रेस्टोरेंट बंद हैं। किसी व्यक्ति को मजबूरी में कमरा दिया जाता तो पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
सिकंदरा क्षेत्र के होटलों में कई बार कमरों में युवक और युवती पकड़े जा चुके हैं। पुलिस कई बार छापा मार चुकी है। लेकिन, एक बार मुकदमा दर्ज होने के बाद दूसरे नाम से फिर से होटल शुरू हो जाते हैं।