फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Boycott Thank God Trends Akhil Bhartiya Kayasth Mahasbha effigy of actor ajay devgan burnt in mathura

Thank God Movie: फिल्म के विरोध में उतरी कायस्थ महासभा, जलाया अभिनेता अजय देवगन का पुतला

Mon, 03 Oct 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 12:04 AM IST
सार

महासभा ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म में अशोभनीय दृश्य नहीं हटाए गए तो फिल्म को चलने नहीं देंगे। महासभा पूरे देश में तीखा विरोध प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
Boycott Thank God Trends Akhil Bhartiya Kayasth Mahasbha effigy of actor ajay devgan burnt in mathura
थैंक गॉड - फोटो : Social Media

विस्तार

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ये फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में चलेगी, लेकिन इससे पहले ही फिल्म का विरोध होना शुरू हो गया है। फिल्म थैंक गॉड में भगवान चित्रगुप्त को आधुनिक वेशभूषा में प्रस्तुत किए जाने और फिल्म अभिनेता की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति एवं अभिव्यक्ति को लेकर सवाल उठने लगा है। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर के आवास पर कायस्थ महासभा ने प्रेसवार्ता कर फिल्म की तीखी निंदा की।

विज्ञापन

दी ये चेतावनी 

महासभा ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म में अशोभनीय दृश्य नहीं हटाए गए तो महासभा पूरे देश में तीखा विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी क्रम में महासभा ने कृष्णा नगर चौराहे पर अभिनेता अजय देवगन का पुतला भी जलाया। प्रदीप माथुर ने कहा कि देश में यदि भगवान पर अशोभनीय फिल्म तैयार हो रहीं है तो इससे पता चलता है कि देश किस दिशा में जा रहा है। फिल्म में साजिश के तहत भगवान चित्रगुप्त पर सीन दर्शाए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: न्याय मांगने आए किसान की झोली में भाजपा विधायक ने डाले 50 रुपये, आक्रोशित लोगों ने कर दिया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद 

कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एके श्रीवास्तव ने बताया कि जब तक फिल्म से यह सीन नहीं हटाया जाता, वह फिल्म को चलने नहीं देंगे। पुतला दहन करने के दौरान जिलाध्यक्ष ममता सक्सेना, डॉ. शरद सक्सेना, जिला महामंत्री शोभित कुलश्रेष्ठ्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल खरे, संतोष सक्सेना,अभिषेक सक्सेना, सुशील सक्सेना, चन्द्रा सक्सेना, सुभाष भटनागर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed