फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bollywood actress Nagma will campaign for Congress Candidate Pradeep Mathur in Mathura

यूपी चुनाव 2022: मथुरा में फिल्म अभिनेत्री नगमा करेंगी चुनाव प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगेंगी वोट

Sat, 29 Jan 2022 10:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 10:22 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा 2012 के चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर के लिए प्रचार कर चुकी हैं। इस बार फिर प्रदीप माथुर ने उन्हें प्रचार के लिए बुलाया है। 

विज्ञापन
bollywood actress Nagma will campaign for Congress Candidate Pradeep Mathur in Mathura
फिल्म अभिनेत्री नगमा - फोटो : Facebook/Nagma

विस्तार

मथुरा जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 10 फरवरी को मतदान होना है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस का चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ता जा रहा है। मथुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर अब बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा से चुनाव प्रचार कराएंगे। वर्ष 2012 में नगमा ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। उस चुनाव में प्रदीप माथुर ने जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन


आचार संहिता उल्लंघन के भय से प्रत्याशियों की ओर से केवल घर-घर जाकर ही चुनाव प्रचार किया जा रहा है। कम समय में चुनाव प्रचार किस प्रकार से किया जाए, इसे लेकर सभी दलों के प्रत्याशी पूरी ताकत लगा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा को प्रचार के लिए बुला रहे हैं। उन्होंने नगमा के प्रचार क्षेत्र का भी चयन कर लिया है। जल्द ही वह इसकी तारीख की घोषणा करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता भी मथुरा आ सकते हैं। 

विज्ञापन

जनसंपर्क में उड़ रहीं आचार संहिता की धज्जियां
मथुरा में चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद अब प्रचार का अभियान तेज हो गया है। कोविड के चलते निर्वाचन आयोग की सख्त हिदायतों से इस बार चुनावी शोरगुल नहीं है। सभी प्रत्याशी खामोशी के साथ जनसंपर्क में जुटे हैं, लेकिन कोविड की गाइडलाइनों की धज्जियां प्रत्याशियों के साथ भीड़ की मौजूदगी खुलेआम उड़ा रही है।

भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड को देखते हुए विधानसभा चुनावों के लिए आचार संहिता जारी की है। इसमें पूर्व की भांति होने वाली जनसभाएं पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं, लेकिन बीते दिवस कुछ रियायत जनसभाओं को दी गई है। इसके मुताबिक 500 लोगों तक की जनसभा अब हो सकेगी। जनसंपर्क में भी अब पांच के बजाए 10 लोगों की मौजूदगी का प्रावधान कर दिया है, लेकिन यह व्यवस्था मथुरा शहरी क्षेत्र ही नहीं जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सिर्फ कागजी नजर आ रही है। 

दलीय और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ जनसंपर्क में भीड़ चल रही है। इस दौरान न मास्क की अनिवार्यता पर ध्यान दिया जा रहा है न निर्धारित संख्या का प्रत्याशियों को ख्याल है। जनसंपर्क में प्रत्याशी जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उप निर्वाचन अधिकारी योगानंद तिवारी ने बताया कि सभी प्रत्याशियों की निगरानी कराई जा रही है। जहां भी ऐसी स्थिति मिल रही है, वहां संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed