फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of teenage girl found on Yamuna bank, suspected to be that of missing student

Agra News: यमुना किनारे मिला किशोरी का शव, लापता छात्रा के होने की आशंका

Tue, 02 Dec 2025 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Body of teenage girl found on Yamuna bank, suspected to be that of missing student
फतेहाबाद पिनाहट। थाना पिढौरा क्षेत्र के बलाई घाट के पास सोमवार की शाम यमुना नदी के किनारे एक किशोरी का शव मिला। शव की पहचान फतेहाबाद क्षेत्र से बृहस्पतिवार को लापता हुई छात्रा के होने की आशंका जताई जा रही है। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 वर्षीय छात्रा बृहस्पतिवार सुबह स्कूल के लिए निकली थी। तभी से लापता हो गई थी। फतेहाबाद पुलिस की पांच टीमें लगातार उसकी तलाश में लगी हुई थी। सोमवार की शाम पिढौरा थाना क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे एक किशोरी का शव मिला। सूचना पर पिढ़ौरा थाने की पुलिस पहुंची। फतेहाबाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव की फोटो परिजन को भेजी। परिजन ने कपड़ों के आधार पर शव बेटी का होने का शक जताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिढौरा क्षेत्र में एक किशोरी का शव मिला है। कपड़ों के आधार पर परिजन ने शव लापता बेटी के होने की आशंका जताई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम गृह पर परिजन से शव की शिनाख्त कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed