फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body is getting tired due to staying awake till late night with mobile

UP: अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, मानसिक तनाव...मोबाइल दे रहा ये घातक बीमारियां, जानें क्या कहते हैं चिकित्सक

Sat, 27 Dec 2025 10:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 27 Dec 2025 10:04 AM IST
सार

 लगातार बढ़ता स्क्रीन टाइम और देर रात तक मोबाइल चलाने की लत से शरीर थक रहा है। केवल युवा ही नहीं बच्चे और बुजुर्ग भी इसकी चपेट में हैं। मेलाटोनिन हार्मोन पर असर होने से नींद चक्र बिगड़ गया है। लिहाजा अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, मानसिक तनाव जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
Body is getting tired due to staying awake till late night with mobile
मोबाइल में गेम खेलता बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन के स्राव को बाधित करती है। यही हार्मोन नींद के चक्र को नियंत्रित करता है। इसके प्रभावित होने पर नींद अनियमित हो जाती है। व्यक्ति मानसिक रूप से असंतुलित महसूस करने लगता है।
विज्ञापन


इस कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी समस्याएं होने लगती हैं। उन्होंने बताया कि हर उम्र के अनुसार नींद की आवश्यकता अलग होती है। औसतन हर व्यक्ति को एक बार में (सिंगल स्लीप) 6 से 8 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है। इसी दौरान मेलाटोनिन और एंडोर्फिन जैसे हार्मोन स्रावित होते हैं, जो सकारात्मक सोच, खुशी, ऊर्जा और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम, खासकर सोने से पहले मोबाइल का उपयोग इन हार्मोन्स के स्राव को लगभग खत्म कर देता है।
विज्ञापन


एक घंटे पहले बंद कर दें स्क्रीन
सलाह के तौर पर उन्होंने बताया कि सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल और अन्य डिजिटल स्क्रीन का उपयोग बंद कर देना चाहिए। शांत वातावरण में नियमित समय पर सोने की आदत डालने से न केवल नींद बेहतर होगी, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक संतुलन भी बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed