{"_id":"6285374119522d14e5636f6a","slug":"board-meeting-postponed-due-to-opposition-from-members-mainpuri-news-agr533973914","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों के विरोध के चलते बोर्ड बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों के विरोध के चलते बोर्ड बैठक स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर पालिका की प्रस्तावित बोर्ड बैठक सभासदों के विरोध के चलते नहीं हो सकी। सभासदों ने सभाकक्ष के बाहर प्रदर्शन किया। विरोध बढ़ता देख चेयरमैन ने बैठक को स्थगित कर दिया। सभासदों ने मांग से संबंधित ज्ञापन ईओ को सौंपा।
नगर पालिका के सभासद पिछले कुछ दिन से विरोध की राह पर हैं। मंगलवार को मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। बुधवार को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में भी सभासद शामिल नहीं हुए। करीब 25 सभासद नगर पालिका पहुंचे और सभाकक्ष के बाहर प्रदर्शन करने लगे। विरोध बढ़ता देख चेयरमैन ने बोर्ड बैठक को स्थगित कर दिया। सभासदों ने ईओ लालचंद्र भारती को ज्ञापन भी सौंपा। विरोध करने वालों में राजीव मिश्रा पप्पे, अनुभव सक्सेना, एलकार सिंह, रवि प्रताश सिंह, फूल बहार, निर्दोश कुमारी, दीपू गोस्वामी, पुष्पा देवी, धनेश वर्मा, ब्रजेश कुमार, संजय कुमार, कमलेश राठौर, राजेंद्र सिंह, रामा देवी, संध्या देवी, विशंभर सिंह, निशांत जैन, प्रभाष कश्यप, लक्ष्मी, दीपक सिंह, रामनिवास शामिल रहे।
सभासदों की हैं ये मांगें
सभासदों का कहना है कि जब तक उनके द्वारा लिखित पत्रों का जवाब नहीं मिलता है वह बोर्ड बैठक में शामिल नहीं होंगे। बोर्ड की बैठक के लिए प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति, बैठक में ही कार्रवाई लिखे जाने, नजूल की भूमि पर कब्जों की जांच कराई जाए।
विज्ञापन
सभासदों के विरोध प्रदर्शन के चलते बोर्ड की बैठक नहीं हो सकी है। बैठक को स्थगित कर दिया गया है। सभासदों से वार्ता करके समाधान निकाला जाएगा।
-मनोरमा देवी, चेयरमैन।