फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Block Pramukh Sanak Singh murder case: Charge sheet not filed against Ajay even after 35 years

ब्लाॅक प्रमुख सनक सिंह हत्याकांड: अजय के खिलाफ 35 वर्ष बाद भी दाखिल नहीं की चार्जशीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Thu, 19 Dec 2024 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 10:14 AM IST
सार

फिरोजाबाद के तत्कालीन ब्लाॅक प्रमुख और उनके अंगरक्षक की हत्या के केस में अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोषी संजय दीक्षित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सनक सिंह यादव  के परिवारीजनों का कहना है कि दूसरे आरोपी अजय दीक्षित के खिलाफ 35 वर्ष बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। 
 

विज्ञापन
Block Pramukh Sanak Singh murder case: Charge sheet not filed against Ajay even after 35 years
परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के ब्लाॅक प्रमुख स्व. चौधरी सनक सिंह यादव एवं सुरक्षाकर्मी श्रीनिवास हत्याकांड में दोषी संजय दीक्षित को न्यायालय की ओर से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अजय दीक्षित के खिलाफ 15 अप्रैल 1993 को भेजी गई चार्जशीट अभी तक न्यायालय में दाखिल नहीं की गई। पुलिस प्रशासन का यह रवैया यह दर्शाता है कि वह विपक्षियों को बचाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लड़ाई अभी आगे लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


 

थाना उत्तर क्षेत्र गांधीनगर निवासी तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख चौधरी सनक सिंह यादव एवं उनके अंगरक्षक श्रीनिवास की 25 अगस्त 1989 को गोपाल आश्रम प्रांगण में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में दोनों की मौत हो गई थी। इस मामले में संजय दीक्षित, उसके भाई अजय दीक्षित एवं अशोक दीक्षित निवासी मोहल्ला गंज थाना उत्तर के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था। इस मुकदमे में अपर जिला जज कोर्ट नंबर 15 राजीव कुमार पालीवाल की अदालत ने संजय दीक्षित को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ 75 हजार का अर्थदंड लगाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकदमे की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित यादव ने बताया कि इस मुकदमे में 4 अक्तूबर 1989 को अशोक दीक्षित, अजय एवं संजय दीक्षित के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। इसके बाद 26 अक्तूबर 1989 को चार्जशीट अशोक दीक्षित तथा संजय दीक्षित के खिलाफ दाखिल की गई थी। जबकि अजय दीक्षित के खिलाफ 15 अप्रैल 1993 को भेजी गई चार्जशीट अभी तक दाखिल नहीं की गई।

 
विज्ञापन

अधिवक्ता मोहित यादव का कहना है उक्त चार्जशीट को तत्कालीन एडीजी जमील मिर्जा ने रिसीव की थी। आखिर पुलिस एवं प्रशासन ने अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं की। पुलिस प्रशासन का यह रवैया स्पष्ट करता है कि इस हत्याकांड के दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस मामले में हाईकोर्ट में ले जाकर दोषियों को सजा दिलाने का काम करूंगा।

 

विपक्षियों से जान का खतरा, प्रशासन मुहैया कराए सुरक्षा
तत्कालीन ब्लाॅक प्रमुख चौधरी सनक सिंह यादव एवं उनके सुरक्षाकर्मी की हत्या में पैरवी कर रहे बेटे विजेंद्रपाल सिंह यादव एवं उनके पौत्र चौधरी संजय यादव ने कहा कि मुकदमे की लगातार पैरवी हमारे चाचा एवं मेरे द्वारा की जा रही है। आरोपी पक्ष शातिर अपराधी होने के साथ अशोक दीक्षित के खिलाफ 80-80 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह बाहर घूम रहे हैं। सजा होने के बाद वह मेरी अथवा परिवार की हत्या करा सकते हैं। प्रशासन को चाहिए कि वह सुरक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन को हम लोग लिखित में सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। हमारे साथ कोई घटना होती है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। संजय यादव ने कहा कि अशोक दीक्षित एवं उसके भाई को सजा दिलाने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाने का काम करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed