फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black marketing of nutritious food was happening like smuggling of illegal liquor

UP: जैसे शातिर करते हैं अवैध शराब की तस्करी, उसी तरह हो रही थी पुष्टाहार की कालाबाजारी; तरीका कर देगा हैरान

Sat, 05 Oct 2024 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 09:47 AM IST
सार

आगरा में पुष्टाहार का कालाबाजारी अवैध शराब की तस्करी की तरह की जा रही थी। दूध की टंकी, तो कभी वॉशिंग मशीन के कार्टन में कुपोषित बच्चों का निवाला ले जाया जाता था। 
 

विज्ञापन
Black marketing of nutritious food was happening like smuggling of illegal liquor
पुष्टाहार की कालाबाजारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नौनिहालों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए सरकार जो पुष्टाहार भेज रही है, उसे पुष्पा स्टाइल में दूध की टंकी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन के कार्टन में छिपाकर कालाबाजारी के लिए ले जाया जाता था। चंद दिनों पहले ही आंगनबाड़ी केंद्रों से दूध की टंकी और कार्टन में सामान ले जाते का वीडियो भी वायरल हुआ, पर अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन




 

रुनकता के आंगनबाड़ी केंद्र से पौष्टिक आहार खरीद कर ले जाते समय दूध विक्रेता को लोगों ने पकड़ लिया था। उसकी दूध की टंकी में पुष्टाहार के पैकेट भरे थे। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। केंद्र का चार्ज कांति देवी पर था। लोगों ने यहां पुष्टाहार बेचने की शिकायत भी की, पर कार्रवाई नहीं हुई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में लोगों ने खुद ही दूध की टंकी में पुष्टाहार ले जाने वाले को पकड़ लिया और सामान निकलवाया। इस मामले में कांति देवी ने बताया कि जिस समय केंद्र से सामान गया था उस समय वह मौजूद नहीं थीं। उनके पास अन्य जगहों के भी चार्ज हैं।
सिर्फ 30 फीसदी कार्यकर्ता केंद्रों पर आईं

 
विज्ञापन

बाह में पुष्टाहार मामले के बाद शुक्रवार को केवल 30 फीसदी हाजिरी ही नजर आई। शुक्रवार को पूर्वान्ह 11:10 बजे बाह के नरहौली गांव में दो आंगनबाड़ी केंद्र एक ही कमरे में चलते मिले। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला देवी के केंद्र पर 43 और बबीता के केंद्र पर 35 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 12 बच्चे मिले। जबकि 11:20 बजे पर भाऊपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र पर 40 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 14 बच्चे मिले।

 

अखिलेश कुमारी ने बताया कि बच्चों को दाल और दलिया मिलता है। भुगतान फंसा होने की बजह से बच्चे मिड डे मील से वंचित हैं। फतेहाबाद में गर्भवती महिलाओं को छह माह से पुष्टाहार नहीं मिला। नगला कदम निवासी पूजा ,राधा व बबीता ने बताया कि गांव में करीब एक दर्जन से अधिक महिलाओं को पिछले 6 माह से पुष्टाहार नहीं मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed