फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black magic on cars: People panic after seeing lemon-chilli midnight act captured in CCTV

कारों पर काला जादू: नीबू-मिर्च तो कभी सिंदूर देख दहशत में लोग, आधी रात की घटना...सीसीटीवी में हुई कैद

Mon, 16 Dec 2024 04:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Dec 2024 04:07 PM IST
सार

आगरा के गिर्राज नगर में पिछले 15 दिन से रात में बाइक सवार कारों पर टोना-टोटका कर रहे हैं। दहशत में आए लोगों ने मामले में पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। 

विज्ञापन
Black magic on cars: People panic after seeing lemon-chilli midnight act captured in CCTV
कार पर रंग डालता युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पॉश एरिया गिर्राज नगर कॉलोनी के लोग उस समय दहशत में आ गए, जब उनकी कारों पर अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलीं। एक दो दिन नहीं, रोज किसी न किसी की कार पर कटा नींबू, तो कभी सिंदूर दिखाई दिया, तो तंत्र-मंत्र के जाल में उलझ गए।

विज्ञापन
Trending Videos

थाना न्यू आगरा की गिर्राज नगर कॉलोनी में लोगों की कार के साथ कुछ ऐसा हो रहा है, जिसे वे काला जादू और टोटके से जोड़कर देख रहे हैं। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिरकार यह कारनामा कौन कर रहा है। इतना ही नहीं एक अधिवक्ता की कार पर तो उसका फोटो लगाया, जिसके ऊपर लाल क्रॉस का निशान लगा दिया। बृहस्पतिवार रात को कार के ऊपर पेंट डालकर फरार हो गए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के रहने वाले आशुतोष श्रोत्रिया ने बताया कि उनकी कार पर देर तंत्र मंत्र की तस्वीर रख पूजा का सामान रखा गया। बृहस्पतिवार को अंकिता सैनी के घर के बाहर खड़ी कार के ऊपर बाइक सवार बदमाश हरे रंग का पेंट डालकर फरार हो गए। आरोपियों के आने जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed