फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black game of silver shine Business of Rs 1000 crore only Rs 100 crore in record how tax is saved

चांदी की चमक का काला खेल: 1000 करोड़ का कारोबार, रिकॉर्ड में महज 100 करोड़; ऐसे बचाया जाता है टैक्स

Sun, 22 Oct 2023 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 11:58 AM IST
सार

चांदी का 90 प्रतिशत कारोबार 3 प्रतिशत जीएसटी और आयकर बचाने के लिए कच्ची रसीद पर होता है। गोरखपुर में आयकर छापे के दौरान यह बात स्पष्ट भी हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
Black game of silver shine Business of Rs 1000 crore only Rs 100 crore in record how tax is saved
चांदी - फोटो : iStock

विस्तार

कभी मथुरा को चांदी की बड़ी मंडी कहा जाता था, जो अब आगरा शिफ्ट हो गई है। इसके बाद भी यहां चांदी का कारोबार एक हजार करोड़ से अधिक का बताया जाता है। रिकाॅर्ड में देखें तो ये कारोबार महज 100 करोड़ तक ही सिमटा है। बाकी 90 प्रतिशत चांदी कारोबार कच्ची रसीदों पर ही यहां चल रहा है।
विज्ञापन


मथुरा की पाजेब देश भर में अपनी अलग ही पहचान रखती है। यहां बनी चांदी की पाजेब उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के साथ बिहार, छतीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु तक जाती थी। हालांकि यह पहचान अब पिछले कुछ वर्षों के दौरान कमजोर हुई है। चांदी के स्थान पर गिलेट ने तेजी से अपनी जगह बनाई है। अब यहां गिलेट से बने आभूषण एनसीआर में प्रख्यात हो रहे हैं।
विज्ञापन


ये  भी पढ़ें -  UP: यूपी पुलिस की वो महिला सिपाही, जिसने फिल्मी दुनिया के लिए छोड़ दी थी नौकरी; अब है इस हाल में
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि मथुरा में चांदी और गिलेट का कारोबार करीब एक हजार करोड़ के आसपास का है। यहां दो हजार कारोबारी चांदी और गिलेट के कारोबार से ही जुड़े हुए हैं। हालांकि सरकारी रिकाॅर्ड को देखेंगे तो यह संख्या महज 10 प्रतिशत ही सिमटती नजर आएगी। सालाना कारोबार महज 100 करोड़ और पंजीकृत कारोबारियों की संख्या भी छह सौ के आसपास ही है। सरकारी और गैर सरकारी आंकड़ों में 90 प्रतिशत का यह कारोबारी अंतर महज तीन प्रतिशत जीएसटी और इनकम टैक्स को बचाने के लिए होता है।

गोरखपुर में आयकर छापे के दौरान यह बात स्पष्ट भी हो चुकी है कि मथुरा के कारोबारी भी कच्ची रसीदों पर चांदी का लेनदेन कर रहे हैं। अनेक बार रेल और बसों में भी चांदी पकड़ी गई है। चांदी की चोरी की घटनाओं के बाद भी देखने में आता है कि ज्यादातर व्यापारी कानूनी दांवपेंच से बचते हैं। इसका मुख्य कारण भी सरकारी रिकाॅर्ड के बाहर चांदी का लेनदेन रहता है। हालांकि गोरखपुर छापे में सामने आए मथुरा के कारोबारियों के नाम से यहां खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed