फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJYM Leader Kunwar Singh Nishad left BJP with supporters in Mathura

मथुरा : भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद ने समर्थकों संग छोड़ी भाजपा

Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJYM Leader Kunwar Singh Nishad left BJP with supporters in Mathura
मथुरा: समर्थकों के साथ कुंवर सिंह निषाद - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराज भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद ने समर्थकों के साथ पार्टी को छोड़ दिया है। दामोदरपुरा के निषाद पार्क में सर्वदलीय निषाद कश्यप यूनियन की पंचायत में मंगलवार को आगरा मंडल के जिलों से निषाद, कश्यप, मल्लाह समाज के लोगों ने भाग लिया। पंचायत में कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में पिछड़े और दलितों का दमन हो रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूंजीवाद और ब्यूरोक्रेसी की गिरफ्त में है। पिछड़े और दलितों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने से पूर्व और बाद में भी निषादों को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन वह अपने वादे से मुकर गए हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के महासचिव डॉ. पुरुषोत्तम निषाद ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि आरपार की लड़ाई होनी चाहिए। महासचिव कन्हैया निषाद ने कहा कि हम अपने अधिकार के लिए आवाज उठाएंगे। निषाद कश्यप महासभा जिलाध्यक्ष राधेश्याम कश्यप ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति का वर्षों से लंबित आरक्षण नहीं दिया तो हम भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे। हेमंत कश्यप, धनीराम निषाद, डालचंद निषाद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed