फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJYM burns effigy in protest against Bharat Mandapam incident, clashes with police

Agra News: भारत मंडपम घटना के विरोध में भाजयुमो ने पुतला फूंका, पुलिस से नोकझोंक

Sun, 22 Feb 2026 03:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
BJYM burns effigy in protest against Bharat Mandapam incident, clashes with police
भाजयुमो का प्रदर्शन
आगरा। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के कथित अमर्यादित आचरण और देश विरोधी नारेबाजी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शनिवार को बड़ा प्रदर्शन किया। भाजयुमो ब्रज क्षेत्र के मंत्री मनीष गौतम एवं ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी।
विज्ञापन

इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंकने की कोशिश लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी पर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस कार्यालय के सामने जाने की कोशिश करने के दाैरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। भाजयुमो के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि भारत मंडपम जैसी गरिमामयी जगह पर देश विरोधी नारेबाजी करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर तत्काल देशद्रोह की कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, जिलाध्यक्ष हरिओम रावत, महानगर महामंत्री संचित कुलश्रेष्ठ, मनीष साहू, उपाध्यक्ष गोगा मौर्या, गोविंद कुशवाह, अजय वशिष्ठ आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed