फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJPs Braj region president said we will form the BJP government again with a massive majority in 2027

Agra News: भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बोले- 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से बनाएंगे भाजपा सरकार

Mon, 06 Jul 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
BJPs Braj region president said we will form the BJP government again with a massive majority in 2027
पूरन लाल लोधी का स्वागत करते भाजपाई 
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। उन्होंने आह्वान किया कि आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है। कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति समर्पित कार्यकर्ता हैं। यही अटूट निष्ठा आगामी चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन

रमाडा होटल में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि पूरन लाल लोधी के कुशल नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र में संगठन को एक नई दिशा और तीव्र गति मिलेगी। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर, सत्यदेव दुबे, श्याम भदौरिया, सत्य प्रकाश लोधी, राहुल चौधरी, सहदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
कुबेरपुर और बरहन में किया गया स्वागत
आगरा। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का कुबेरपुर और बरहन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कार्यकर्ताओं से कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुबेरपुर के नगला परमसुख स्थित एक होटल के पास विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। विधायक ने क्षेत्र अध्यक्ष को प्रतीक स्वरूप गदा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल भारद्वाज ने किया। इसके अलावा आई लव सेल्फी प्वाइंट, प्रतापपुरा स्थित अवंतीबाई लोधी की मूर्ति पर माल्यार्पण और धाकरान स्थित मोती पैलेस होटल पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वाल्मीकि वाटिका पर भगवान वाल्मीकि की मूर्ति और कोठी मीना बाजार पर सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए देर रात्रि तक ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा कार्यालय जयपुर हाउस पहुंचे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक जीएस धर्मेश, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, पंकज पाठक, रोहित कत्याल, मनवीर चौहान, मनीष गौतम आदि मौजूद रहे। वहीं, बरहन तिराहे पर भाजपा सभासद पीताम्बर सिंह लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया।

पूरन लाल लोधी का स्वागत करते भाजपाई 

पूरन लाल लोधी का स्वागत करते भाजपाई 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed