फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Win all 15 Block Head Seat in Agra

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने जीतीं सभी 15 सीटें

Sun, 11 Jul 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP Win all 15 Block Head Seat in Agra
आगरा। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। 15 ब्लॉक में बंपर जीत मिली है। 14 ब्लॉक में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं जबकि एकमात्र बरौली अहीर ब्लॉक में शनिवार को मतदान हुआ। जहां भाजपा के उत्तम सिंह ने सपा की सरिता को 50 वोट से हरा दिया। 130 क्षेत्र पंचायत सदस्यों वाले बरौली अहीर में भाजपा को 90 और सपा को 40 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में नौ ब्लॉक आरक्षित हैं। छह ब्लॉक अनारक्षित। कुल 1257 क्षेत्र पंचायत सदस्य थे, लेकिन 14 ब्लॉक में मतदान की नौबत नहीं आई। नामांकन के दिन 12 ब्लॉक में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी ही पर्चा भर सके। अन्य दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं करने देने और रास्ते में पर्चे लूटकर फाड़ने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन दो नामांकन और वापस हो गए। जिसके बाद 14 ब्लॉक में भाजपा की जीत का रास्ता साफ हो गया। बरौली अहीर में सपा प्रत्याशी सरिता यादव और भाजपा के उत्तम सिंह के बीच शनिवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान चला। यहां 130 सदस्यों ने वोट डाले जिसमें 90 वोट भाजपा के उत्तम सिंह और 40 सदस्यों ने सरिता के पक्ष में मतदान किया। शाम चार बजे मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी को विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

चार ब्लॉक प्रमुख कक्षा पांच पास
- भाजपा के 15 ब्लॉक प्रमुख में चार की शैक्षिक योग्यता कक्षा पांच पास है। एक प्रत्याशी कक्षा आठ है जबकि दो हाईस्कूल पास हैं। जगनेर से जीते वीरेंद्र सिंह की शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा बताई है, लेकिन डिप्लोमा कौन सा है यह स्पष्ट नहीं। सात पदों पर महिलाएं काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक- जीत- आरक्षण-शैक्षिक योग्यता
अकोला-रविंद्र सिंह उर्फ राजू- अनुसूचित वर्ग - इंटरमीडिएट
अछेनरा- गायत्री देवी- महिला- प्राइमरी
एत्मादपुर- इति सिंह- अनुसूचित वर्ग- परास्नातक-
खंदौली- आशीष शर्मा- अनारक्षित- स्नातक
खेरागढ-अनिल कुमार- अनारक्षित-हाईस्कूल
जगनेर-वीरेंद्र सिंह-अनारक्षित-डिप्लोमा
जैतपुरकला-राधा देवी-पिछड़ा वर्ग- प्राइमरी
पिनाहट-सत्यवीर-अनारक्षित- स्नातक
फतेहपुर सीकरी- मंजू- ओबीसी महिला-परास्नातक
फतेहाबाद- प्रियंका गूर्जर- ओबीसी महिला- इंटरमीडिएट
बरौली अहीर- उत्तम सिंह- पिछड़ा वर्ग- प्राइमरी
बाह-लाल सिंह-अनारक्षित-प्राइमरी
बिचपुरी- ममता- एससी महिला- हाईस्कूल
शमसाबाद-गिरिजा- महिला-आठवीं पास
सैंया- मंजू देवी-अनारक्षित-स्नातक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed