फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP will celebrates Kamal Jyoti Vikas Parv before lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव से पहले घर-घर जाकर 'कमल ज्योति' जलाएंगे भाजपाई

Fri, 18 Jan 2019 12:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jan 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
BJP will celebrates Kamal Jyoti Vikas Parv before lok sabha election 2019
BJP - फोटो : BJP

आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी हर मतदाता तक पहुंचने की कोशिश के चलते लगातार कार्यक्रम करेगी। पार्टी हाईकमान ने मार्च तक लिए कार्यक्रम तय कर दिए हैं। इनमें से कुछ कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो चुकी है। गुरुवार से सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आगाज किया गया है। 26 जनवरी को कमल ज्योति विकास पर्व मनाया जाएगा। 

विज्ञापन


भाजपा ब्रज क्षेत्र के आगरा कमिश्नरी की पांच लोकसभा की बैठक ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर हुई। फतेहपुर सीकरी, आगरा महानगर, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष लोकसभा के प्रभारी, लोकसभा के संयोजक तथा बृज क्षेत्र के पदाधिकारी और मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्षों को बुलाया गया था। 
विज्ञापन


ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने चर्चा की। भवानी सिंह ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया कि क्षेत्र के प्रत्येक कमिश्नरी स्तर पर एक सेक्टर संयोजकों का सम्मेलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

23 जनवरी को फतेहपुर सीकरी में सम्मेलन

आगरा कमिश्नरी का सम्मेलन फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में 23 जनवरी को होगा। अलीगढ़ और बरेली में भी सम्मेलन होंगे। इस सम्मलेन को राष्ट्रीय स्तर के नेता संबोधित करेंगे। इसी के साथ प्रबुद्ध सम्मेलन भी होंगे। प्रबुद्ध सम्मेलन फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में होगा। 

सैनिकों के सम्मान वाले कार्यक्रम 26 जनवरी तक चलेंगे। कमल ज्योति विकास पर्व भी 26 जनवरी को मनाया जाएगा, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता सरकार की योजना के लाभार्थी तथा अन्य लोगों के घर पर जाकर विकास ज्योति कमल दीपक जलाकर विकास का दीपक जलाएंगे। सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताएंगे।

ब्रज क्षेत्र के महामंत्री हेमेंद्र शर्मा को ब्रज का सेक्टर संयोजक सम्मेलन का कोआर्डिनेटर बनाया है। बैठक में बीएल वर्मा राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) देवेंद्र शर्मा, विधायक योगेंद्र उपाध्याय जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed