फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP UP president Swatantra Dev Singh took coordination meeting with workers in agra

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा- बूथ को अभेद किला बनाएं, विरोधी दल प्रवेश न कर पाएं

Mon, 14 Sep 2020 12:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Sep 2020 12:53 AM IST
सार

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मथुरा और फिरोजाबाद के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की
  • कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र, कहा- पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें

विज्ञापन
BJP UP president Swatantra Dev Singh took coordination meeting with workers in agra
बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर सेक्टर के हर बूथ को ऐसे अभेद किले में बदल दें, जिसमें विरोधी दल प्रवेश ही न कर पाएं। इसके लिए कार्यकर्ता सतत संपर्क, संवाद व सहयोग के द्वारा बूथ स्तर तक एक-एक व्यक्ति से जुड़ें क्योंकि यही भाजपा की शक्ति का आधार है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को फिरोजाबाद महानगर, मथुरा महानगर व मथुरा जिला की समन्वय बैठकों में संवाद किया। उन्होंने कहा कि मोदी -योगी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली सरकार में हर गांव में बिजली, पानी, सड़क, हर किसी को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाकर अंत्योदय का संकल्प पूर्ण हो रहा है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक शक्ति संपन्न बन रहा है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में हम सभी अपना संकल्प जोड़कर साथ चलें। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष छावनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हरीबाबू माहौर के घर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं

बैठक के बाद स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. दिनेश वशिष्ठ, फिरोजाबाद की मेयर नूतन राठौर, केके भारद्वाज ने उनसे मुलाकात की। काबीना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे। क्षेत्रीय महामंत्री हेमेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने व्यवस्था संभाली। ब्रजक्षेत्र मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र गुप्ता भी मौजूद रहे।

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें

स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के अभियान प्रमुखों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कार्यों पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव आने वाले हैं। इसके लिए तैयारी रखें। साथ ही शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

14 से 20 तक सेवा सप्ताह 

ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। 20 को पीएम मोदी का जन्मदिवस है।  25 सितंबर को बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती आयोजन के साथ ही महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्तूबर तक के कार्यक्त्रस्मों की रूपरेखा की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed