फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP sure to be wiped out in assembly elections

विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय

Wed, 01 Dec 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP sure to be wiped out in assembly elections
-करहल में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव - फोटो : MAINPURI
करहल। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया होना तय है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो रही है। लोगों ने भाजपा को सत्ता इस लिए दी कि उनकी भलाई के लिए काम करें। मगर भाजपा ने लोगों से छल किया और जनता को धोखा दिया है। शिवपाल यादव ने बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन

करहल में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पूर्व मंत्री ने कहा कि जनता इस बार भाजपा को बख्शने वाली नहीं है। विधानसभा चुनाव में लोग भाजपा को सबक सिखाएंगे। भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। किसान को महंगी खाद तो महिलाओं को महंगी गैस मिल रही है। अधिकारी पूरीे तरह निरंकुश हो गए हैं। मुख्यमंत्री का अपने अधीनस्थों पर ही कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा सरकार में ही सबसे ज्यादा प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। प्रदेश में इस बार प्रसपा के समर्थन वाली ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष उवैश सिद्दीकी, प्रसपा यूथ ब्रिगेड के प्रमुख महासचिव जीवन यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन रामकुमार यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव, पूर्व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह यादव, अमित यादव, रविंद्र यादव, नरेंद्र यादव, कबीर यादव, अंकित गुप्ता, गौरव यादव, विमल यादव, जीशान, जुवैर, आसिफ, अदनान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed