फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP's Trump Namaste spread Corona in the country: Mahan Dal

भाजपा की ट्रंप नमस्ते ने देश में फैलाया कोरोना : महान दल

Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
BJP's Trump Namaste spread Corona in the country: Mahan Dal
कासगंज के सहावर में आयोजित बैठक में बोलते महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव साथ में अन्य महान? - फोटो : KASGANJ
सहावर। महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य का नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान के आवास पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। वहीं महानदल और सपा कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक कर सपा व महानदल की गठबंधन सरकार बनाने के लिए चुनावों में जुट जाने का आवाह्न किया। उन्होंने भाजपा की नाकामयाबियों को गिनाया।
विज्ञापन

महानदल राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत में कोराना बीमारी भाजपा के ट्रंप नमस्ते कार्यक्रम से फैली। रेल, बस बंद कर उन्हें पैदल चलने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिकता पिछड़ा वर्ग विरोधी है। महान दल ने ठाना है अब 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को ही मुख्यमंत्री बनाना है। पूर्व राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने हमेशा पिछड़े वर्ग के लोगों को वोट के रूप में इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

एटा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, चेयरमैन प्रतिनिधि मुईर अहमद खान, महान दल नेता जेपी मौर्या, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष नेता मोहम्मद असद ने सभा को संबोधित किया। महानदल व अन्य नेताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस दौरान महान दल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन मौर्य, शैलेंद्र मौर्य, शिव कुमार यादव, राशिद अली, सपा नगर अध्यक्ष शहादत अली, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष रशीद अहमद, यासीन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed