फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Mp targets Rahul Gandhi And Owaisi Over ShaheenBagh Protests

राहुल और औवेसी के रक्त में नहीं है देशभक्ति, शाहीन बाग आन्दोलन साम्प्रदायिक साजिश- हरनाथ सिंह

Mon, 02 Mar 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bjp Mp targets Rahul Gandhi And Owaisi Over ShaheenBagh Protests
भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया
एटा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने शाहीन बाग आंदोलन को साम्प्रदायिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति के चलते देश को जलाने की साजिश में लगा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और असदउद्दीन औवेसी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका रक्त कभी देशभक्त नहीं हो सकता।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद यादव ने रविवार को शांतिनगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्षी दल नागरिका संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं।
विज्ञापन


देश में दंगा भड़का कर आग लगाने का काम कर रहे हैं जब कि सीएए से मुसलमान को कोई नुकसान नहीं है। शाहीन बाग को मोहरा बनाकर दिल्ली को तबाह करने की साजिश रची गई और तांडव करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गुलेल दंगाइयों के घरों से बरामद किए गए। दंगे में निर्दोष लोग मारे गए हैं। ऐसे लोगों को सजा मिलेगी। कोई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनआरसी और जनगणना देश हित में हैं, इनका विरोध करने वाले देश की भलाई नहीं चाहते। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, असदउद्दीन औवेसी और ममता बनर्जी को नसीयत देते हुए कहा कि देश हित में गंदी राजनीति को छोड़कर विकास की बात करें। 

हिन्दुस्तान की गुलामी के पीछे ऐसी ही राजनैतिक सोच थी, लेकिन अब समय बदल गया है और देश को गुलाम नहीं होने दिया जाएगा। सेकुलरिज्म आठ सौ साल पुराना इतिहास दोहराना चाहते हैं और देश को गुलाम बनाने की कोशिशों में हैं। वर्ष 2014 से पहले देश घोटालों के नाम से जाना जाना था लेकिन जब से मोदी सरकार आई है तब से कोई घोटाना नहीं सुना होगा। घोटालेबाज देश हित में होने वाले फैसलों का विरोध करने पर तुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed