{"_id":"643e15424c874176aa044363","slug":"bjp-made-its-candidate-of-history-sheeter-from-ward-forty-in-civic-elections-in-agra-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: आगरा में हिस्ट्रीशीटर है BJP प्रत्याशी, थाने के बोर्ड में नौ नंबर पर अंकित है नाम, भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: आगरा में हिस्ट्रीशीटर है BJP प्रत्याशी, थाने के बोर्ड में नौ नंबर पर अंकित है नाम, भरा पर्चा
Tue, 18 Apr 2023 09:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Apr 2023 09:27 AM IST
सार
UP Nikay Chunav: आगरा में भाजपा ने एक हिस्ट्रीशीटर को पार्षद प्रत्याशी बनाया है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है ओर थाने के बोर्ड में नौ नंबर पर उसका नाम अंकित है। अब उसका नाम लिखा बोर्ड लोग शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
nikay chunav
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुए चर्चित शैल कुंद्रा हत्याकांड में आरोपी रहे हिस्ट्रीशीटर रवि दिवाकर को भाजपा ने निकाय चुनाव में वार्ड 40 से अपना प्रत्याशी बनाया है। यह दुस्साहसिक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। उसने सोमवार को पर्चा भी दाखिल कर दिया। अब सोशल मीडिया पर शाहगंज थाने के हिस्ट्रीशीटरों का बोर्ड वायरल हो रहा है। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने इस बारे में जांच कमेटी गठित करने की बात कही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहला मुकदमा वर्ष 2008 में दर्ज हुआ था। वर्ष 2009 में उसके खिलाफ शैल कुंद्रा हत्याकांड में डकैती के दौरान हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धारा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। रवि दिवाकर के खिलाफ आखिरी मुकदमा वर्ष 2011 में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है भाजपा प्रत्याशी
हमीद नगर गड्ढा, शाहगंज निवासी रवि दिवाकर के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में पांच मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना शाहगंज का हिस्ट्रीशीटर है। उसका हिस्ट्रीशीट नंबर 84 ए है। रवि दिवाकर का नाम बोर्ड पर क्रम संख्या नौ पर अंकित है। रवि ने सोमवार को पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहला मुकदमा वर्ष 2008 में दर्ज हुआ था। वर्ष 2009 में उसके खिलाफ शैल कुंद्रा हत्याकांड में डकैती के दौरान हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धारा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। रवि दिवाकर के खिलाफ आखिरी मुकदमा वर्ष 2011 में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन