फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP made a big bet gave membership to Ashish who had sought ticket from SP

UP: अखिलेश के मंसूबों पर कल्याण सिंह के बेटे ने फेरा पानी...भाजपा सांसद की इस चाल से एटा के सपा नेता भी बैचेन

Sat, 16 Mar 2024 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 11:59 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले एटा में भाजपा के दांव से समाजवादी पार्टी नेताओं को बड़ा झटका लगा है। यहां समाजवादी पार्टी ने शाक्य मतदाताओं में शेंध लगाने के लिए देवेश शाक्य पर भरोसा जताया, तो वहीं भाजपा ने सपा से टिकट मांगने वाले सेवानिवृत्त मेजर आशीष शाक्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। 
 

विज्ञापन
BJP made a big bet gave membership to Ashish who had sought ticket from SP
भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले भाजपा ने बड़ा दांव खेला। सपा से टिकट मांग रहे सेवानिवृत्त मेजर आशीष शाक्य को शुक्रवार को पार्टी की सदस्यता दिला दी। इससे शाक्य मतदाताओं को एकजुट करने की कोशिश की गई है। शुक्रवार को ही सांसद राजवीर सिंह के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


 

मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ सांसद ने फीता काटकर किया। इस दौरान 12 लोगों ने रक्तदान दिया। मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, एसीएमओ डॉ. सुधीर मोहन, सीएमएस डॉ. एस चंद्रा आदि मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल (अभियांत्रिक) के अंतर्गत एयरटेल रेलवे स्टेशन गुड्स शेड के सुधार और अपग्रेडेशन का 25 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संदीप जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। सांसद ने कहा कि भाजपा का मुख्य चुनाव कार्यालय सुरेशपुरी में आरंभ हो चुका है। विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनाव कार्यालय बनाए जाएंगे। हमको अपने प्रत्येक बूथ को ग्रेड क, ख , ग के रूप में चिह्नित कर उसका ग्रेड सुधारने के लिए प्रयास करना है।



 
विज्ञापन

इस दौरान सपा से आए आशीष शाक्य और उनके साथियों को सांसद ने पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। प्रत्येंद्र पाल सिंह पप्पू, पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, एटा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र चौहान बबलू, ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, विजय मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अग्रिम जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed