फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP legislator jagan prasad garg is symbolically tied in a rope

क्यों भाजपा विधायक को प्रतीकात्मक रूप से रस्सी में बांधा गया, पढ़ें खबर

Mon, 24 Sep 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 24 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP legislator jagan prasad garg is symbolically tied in a rope
विधायक को प्रतीकात्मक रूप से बांधा गया। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सर्व समाज संघर्ष समिति ने भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का घेराव किया और उन्हें प्रतीकात्मक रूप से रस्सी से बांध दिया। समिति के सदस्यों ने दोपहर बाद उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया और एक्ट में संशोधन की मांग की।

विज्ञापन


मदिया कटरा स्थित विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निवास पर संघर्ष समिति सदस्य पहुंचे और रस्सी से प्रतीकात्मक रूप में उन्हें बांध दिया। समिति के सदस्य विनय अग्रवाल, मुरारी लाल गोयल ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट के तहत फर्जी एफआईआर हो रही हैं।
विज्ञापन


कायस्थ, ब्राह्मण, पिछड़ा वर्ग के खिलाफ एफआईआर कराई जा रही हैं। समिति के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं तो पुलिस उन्हें नजरबंद कर रही है। मुरारी लाल गोयल ने दो दिन पहले उन्हें नजरबंद करने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यों ने विधायक से कहा कि बिना जांच गिरफ्तारी मौलिक अधिकारों का हनन है। समिति ने विधायक जगन प्रसाद के जरिए मुख्यमंत्री से एक्ट को प्रदेश में लागू न करने की मांग की है। घेराव के दौरान अतुल सिरोही, पवन समाधिया, अवधेश शुक्ला, देवेश शुक्ला, विनोद अग्रवाल, गजेंद्र  शर्मा, सौरभ शर्मा, शैलू अग्रवाल, विवेक गर्ग, राजबहादुर उपाध्याय, जयंती उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed