फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leaders of Madhya Pradesh, Rajasthan camp in Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव: यूपी में मध्य प्रदेश, राजस्थान के भाजपा के कद्दावर नेताओं ने डाला डेरा, मतदान तक रहेंगे

Sat, 18 Dec 2021 11:17 AM IST
मुकेश कुमार एसएस अवस्थी, मथुरा
एसएस अवस्थी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 11:17 AM IST
सार

भाजपा के 1200 से अधिक शीर्ष कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आकर उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में डेरा डाल दिया है। ये सभी मतदान तक यहीं रहेंगे। 

विज्ञापन
BJP leaders of Madhya Pradesh, Rajasthan camp in Uttar Pradesh
भाजपा का झंडा

विस्तार

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के 1200 से अधिक कद्दावर भाजपा नेताओं ने यूपी में डेरा डाल दिया है। इसमें सांसद, विधायकों के साथ जनपद स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हैं। गैर प्रदेशों से आए यह नेता विधानसभा स्तर पर अब भाजपा के चुनाव की कमान संभालने जा रहे हैं। यह चुनावी रणनीति ही नहीं, संगठन का चुनावी तानाबाना बुनेंगे।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। सरकारी मशीनरी के साथ राजनीतिक दलों ने भी चुनावी कवायद तेज कर दी है। आचार संहिता से पहले ही चुनावी सभाएं होने लगी हैं। इसी प्रक्रिया में संगठन की दृष्टि से सबसे मजबूत कहे जाने वाली भाजपा के 1200 से अधिक शीर्ष कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आकर उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभाओं में डेरा डाल दिया है। 
विज्ञापन

कद्दावर नेताओं को दिए गए दायित्व
सांसद और विधायक स्तर के भाजपाइयों को प्रवासी और जनपद स्तर के पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जनपद और मंडल स्तर पर भी गैर राज्यों के कद्दावर नेताओं को दायित्व दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए यह व्यूह रचना उत्तर प्रदेश में संगठन की दृष्टि से छह प्रांतों में अलग-अलग की है। ब्रज प्रदेश में आए 163 प्रवासी और प्रभारियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का जायजा ले लिया है। तय योजना के तहत पिछले दो दिन के दौरान गैर राज्यों से आए इन भाजपाइयों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर लिया है। अब इन्हें उत्तर प्रदेश के चुनाव तक यहां रहना है।
 
छह प्रांतों में बंटी भाजपा की संगठनात्मक व्यवस्था
उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन की दृष्टि से छह प्रांतों में बंटी हुई है। इसमें ब्रज, पश्चिम, काशी, अवध, बुंदेलखंड, गोरक्ष प्रांत शामिल हैं। 403 विधानसभाएं भी उक्त प्रांतीय व्यवस्था में विभाजित हैं।

भाजपा ब्रज क्षेत्र के महामंत्री नगेंद्र सिकरवार ने कहा कि पड़ोसी हिंदी भाषी राज्यों से उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि आ गए हैं। ब्रज क्षेत्र में करीब पौने दो सौ कद्दावर नेताओं का आगमन हुआ है। इन सभी को विधानसभा आवंटित करते हुए प्रवास की जिम्मेदारी दे दी गई है। यह स्थानीय नेताओं के साथ तालमेल बनाते हुए चुनावी रणनीति पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed