{"_id":"5c054ce0bdec2241d2001da2","slug":"bjp-leader-vijay-shivhare-threatens-police-video-goes-viral-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पदाधिकारी की धमकी- हमने थाने पलटे हैं...इंस्पेक्टर दौड़ाए हैं, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पदाधिकारी की धमकी- हमने थाने पलटे हैं...इंस्पेक्टर दौड़ाए हैं, वीडियो हुआ वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 03 Dec 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहे हैं कि हम विपक्ष में होते तो थाने पलट देते, और पलटे हैं हमने थाने, दौड़ाया है इंस्पेक्टरों को...। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले शाहगंज थाना में पुलिस अफसरों को उन्होंने इस अंदाज में धमकाया। कोई अधिकारी एक शब्द तक नहीं बोला। सब चुपचाप सुनते रहे।
विज्ञापन
वीडियो में सुनवाई दे रहा है कि विजय शिवहरे कह रहे हैं, आपके दो तीन थाने ऐसे हैं, जिन्होंने बवाल बहुत कराया है। मानसिकता खराब है... आपको निर्णय लेना है, अभी निर्णय लेना है, यस या नो... आपको जो स्टेप उठाना है, उठाइए, जो हमें उठाना है, हम उठाएंगे । भाजपा के एक भी कार्यकर्ता ने अगर ठान लिया तो आपको पता नहीं, क्या होगा।
विज्ञापन
आगे कहते हैं कि हम सत्ता में हैं, इसलिए हम बेकार हैं, विपक्ष में होते तो थाने पलट देते, और पलटे हैं हमने थाने, हमने इंस्पेक्टरों को दौड़ाया है, हमने दौड़ाया है हमने। इसके आगे भाजपा महानगर बोलते हैं कि आप क्या कमजोर समझ रहे हैं? सरकार हमारी है, इसलिए कार्यकर्ता को पीटेंगे आप ? एफआईआर कराओ, कोई तरीका नहीं है ये, गिरफ्तारी होगी, तभी हटेंगे हम।
विज्ञापन
यह था मामला
शाहगंज थाना के दरोगा कृष्ण कुमार के खिलाफ आरोप लगा था कि एक दिसंबर को उन्होंने साकेत कालोनी चौराहे पर भाजपा नेता हेमेंद्र तिवारी की पिटाई की। उसी दिन भाजपा नेता शाहगंज थाना पहुंचे थे, दरोगा की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी, अधिकारी भी आ गए थे।
बताया जा रहा है कि हंगामे के दौरान ही विजय शिवहरे ने पुलिस अधिकारियों को इस अंदाज में धमकी दी। इसके अगले दिन दो दिसंबर को सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने दरोगा कृष्ण कुमार के निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट भेज दी।

जगदीशपुरा में भी हुआ था हंगामा
इससे दो दिन पहले जगदीशपुरा थाना के दो सिपाहियों पर भाजपा नेता अजय कुलश्रेष्ठ को हवालात में डालने का आरोप लगा था। तब भाजपाइयों ने जगदीशपुरा थाना में हंगामा किया था। बाद में दोनों सिपाही लाइन हाजिर कर दिए गए थे।
प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद आगरा में ऐसे दस मामले सामने आ चुके हैं जिनमें पुलिस और भाजपाई आमने सामने आए। एक मामले में तत्कालीन एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह तक का तबादला कर दिया गया था।
बूथ अध्यक्ष का सम्मान सबसे ऊपर हो, यह पुलिस को भी समझना होगा। सरकार हमारी है, हम कानून का सम्मान करते हैं। हमने सिर्फ यह बताया कि विपक्ष में होते तो क्या करते? कुछ दरोगा और इंस्पेक्टरों की मानसिकता खराब है, उनकी सूची बनाकर हाईकमान को भेजी जा रही है।
-विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष, भाजपा