फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Leader Turns Out to Be Mastermind in Bolero Theft Case; Court Issues Warrant After Chargesheet

UP: आर्थिक तंगी से जूझ रहे भाजपा नेता की साजिश, चोरी करवा दी खुद का कार, फिर जयपुर में बेची; जांच में खुलासा

Fri, 05 Jun 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 10:14 AM IST
सार

आगरा के जगनेर में बोलेरो चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें शिकायतकर्ता भाजपा नेता देवकी नंदन शर्मा ही मास्टरमाइंड निकले। पुलिस की चार्जशीट और तकनीकी जांच के आधार पर कोर्ट ने उनके और उनके भाई के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
BJP Leader Turns Out to Be Mastermind in Bolero Theft Case; Court Issues Warrant After Chargesheet
भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी ही कार बेचने के बाद चोरी कराने के मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और उनके भाई की गर्दन फंस गई है। टोल पर टैक्स कटने से इनकी साजिश का खुलासा हुआ। न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर पुलिस से कहा है कि वह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे।

विज्ञापन
भाजपा के जगनेर मंडल अध्यक्ष गांव पहला पाड़ा निवासी देवकी नंदन शर्मा ने अपनी बोलेरो कार चोरी का मामला दर्ज कराया था। बताया था कि उन्होंने जगनेर निवासी दीपक कुमार को वर्ष 2021 में कार बेची थी मगर उसका ट्रांसफर नहीं कराया था। 22 मार्च, 2024 की रात कार दीपक के घर के बाहर से चोरी हो गई। जांच के बाद कार का पता नहीं चलने पर पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन

कुछ समय बाद खरीदार दीपक के भाई के मोबाइल पर कार का टोल टैक्स कटने का संदेश प्राप्त हुआ। उन्होंने कार बरामदगी की मांग करते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद कागारौल थाना पुलिस ने मामले की जांच फिर से शुरू की। आगरा-जयपुर हाईवे से 24 अगस्त, 2025 को कार बरामद की और आरोपी पुनीत सिरोही निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के कारण रची साजिश
पुलिस ने पूछताछ की तो पुनीत ने बताया कि उसने कार देवकी नंदन शर्मा के भाई मनमोहन शर्मा को दो लाख रुपये देकर खरीदी थी। पुलिस ने आरोपित भाजपा नेता से पूछताछ की तो उसने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने साजिश रची थी। कार बेचने के पहले उन्होंने भगवान टाॅकीज के पास से दूसरी चाबी बनवा ली थी। इसके बाद अपने भाई के साथ मिलकर कार चोरी कर दूसरे को बेच दी थी।

न्यायालय से कई बार समन जारी होने पर भी आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। शुक्रवार को एसीजेएम-11 ने भाजपा नेता देवकीनंदन शर्मा व उसके भाई मनमोहन शर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed