फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader arrested for wife murder in agra

दहेज हत्या में भाजपा नेता गिरफ्तार, घर में पड़ा मिला था पत्नी का शव

Fri, 18 Jan 2019 09:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jan 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
BJP leader arrested for wife murder in agra
मृतक विवाहिता नेहा गौड़ व ऋतिक चौहान का फाइल फोटो
आगरा में पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में मृतका नेहा के पति भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रभारी रितिक चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव गांव ले गए। गांव में शव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


एटा के थाना जलेसर अंतर्गत गांव गुदाऊ निवासी राधेश्याम गौर किसान हैं। उनकी बेटी नेहा उर्फ बेबी (30) की शादी 29 नवंबर 2017 को ई-ब्लाक, शास्त्रीपुरम निवासी रितिक चौहान पुत्र श्याम सिंह के साथ हुई थी। पति भाजपा के बिचपुरी ब्लाक का सह मीडिया प्रभारी है। 
विज्ञापन


आरोप है कि रितिक पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। रुपये नहीं देने पर गुरुवार दोपहर को नेहा की हत्या कर दी। इस मामले में पिता ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल में हो रहा था नेहा का टार्चर

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मृतका के पति रितिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव को परिजन अपने गांव लेकर गए, जहां नेहा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटी की मौत से परिवार के आंसू नहीं रुक रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से पति ने नेहा को परेशान करना शुरू कर दिया था। शादी के बाद एक बार ही मायके भेजा गया था। उसे मोबाइल पर परिजनों से बात भी नहीं करने देता था। अगर, नेहा मोबाइल से बात करती थी तो रिकॉर्डिंग कर लेता था। इसके बाद रिकॉर्डिंग को सुनता था। 

अगर, वो ससुराल के बारे में बताती थी तो उसका उत्पीड़न करता था। इस बारे में नेहा डर की वजह से कुछ नहीं बताती थी। गुरुवार सुबह भी नेहा ने अपनी नानी शारदा देवी से बात की थी। उसने तब भी कुछ नहीं बताया। नानी ने उससे कहा था कि वह फोन नहीं करती है। 

मां के लिए बिलख रहा मासूम

दो महीने के मासूम से मां का साया छिन गया। गुरुवार दोपहर से वह मां की गोद के लिए रोये जा रहा था। इस परिजनों ने उसे नेहा के ताऊ की बेटी रूबी को दे दिया है। रूबी ही अब बच्चे को मां का दुलार दे रही हैं।

डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि नेहा के शव का पोस्टमार्टम डाक्टर के पैनल से कराया गया है। वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मामले की जांच सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक कर रहे हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घर से साक्ष्य जुटाए थे। ससुरालियों ने बताया था कि नेहा ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाई है।

एएसपी अभिषेक ने बताया कि दहेज की प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। एक आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच के बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed