फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP Launches Door-to-Door Campaign Through Panna Pramukhs for MLC Polls

यूपी: जानें क्या है MLC चुनाव में भाजपा का माइक्रो प्लान, पन्ना प्रमुख घर-घर पहुंचाएंगे प्रत्याशियों का संदेश

Mon, 05 Oct 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 05 Oct 2026 10:42 AM IST
सार

भाजपा ने आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी सीटों पर जीत के लिए पन्ना प्रमुखों के जरिये हर मतदाता तक पहुंचने की रणनीति बनाई है। जिला और महानगर पदाधिकारियों को रोजाना समीक्षा कर जनसंपर्क और मतदाताओं से मिले फीडबैक की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
BJP Launches Door-to-Door Campaign Through Panna Pramukhs for MLC Polls
बीजेपी

विस्तार

 भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की आगरा खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बड़े प्रांतीय व क्षेत्रीय नेताओं के साथ ही संगठन का मुख्य ध्यान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर केंद्रित है। चुनाव में हर मतदाता तक पहुंच बनाने के लिए मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने पर एक पन्ना प्रमुख नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों को रोजाना शाम को घर-घर जाकर पन्ना प्रमुखों के जनसंपर्क कार्य की प्रगति व मतदाताओं से मिले फीडबैक की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि इससे मतदाता पार्टी प्रत्याशियों के साथ अपना सीधा जुड़ाव महसूस कर सकेंगे। इस बार भाजपा ने आगरा खंड शिक्षक विधान परिषद सीट से इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी, आगरा खंड स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


आगरा खंड निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ब्रज मंडल के 12 प्रमुख जिले आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, बदायूं, बुलंदशहर, बागपत और गाजियाबाद शामिल हैं। इन सभी 12 जिलों में पंजीकृत स्नातक और शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर एमएलसी प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। पार्टी नेतृत्व की रणनीति है कि पन्ना प्रमुखों के माध्यम से हर एक मतदाता तक भाजपा प्रत्याशी का नाम, उनकी दूरदर्शिता, विकास की सोच और शिक्षकों व स्नातकों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने बताया कि सभी जिला व महानगर अध्यक्षों को रोज पन्ना प्रमुखों के साथ वार्ड व बूथ स्तर पर समीक्षा बैठकें कर जानकारी लेने को कहा है। दावा किया कि भाजपा इस सूक्ष्म प्रबंधन और पन्ना प्रमुखों के व्यक्तिगत जुड़ाव के दम पर क्षेत्र की दोनों ही सीटों पर ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed