फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'BJP is not just a political party, it is an ideological organisation serving the nation'

Agra News: ‘भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, राष्ट्रसेवा करने वाला वैचारिक संगठन’

Sun, 24 May 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
'BJP is not just a political party, it is an ideological organisation serving the nation'
प्रतापपुर स्थित रमाना ग्रांड में भाजपा की ओर से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग
आगरा। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा के संकल्प से जुड़ा वैचारिक संगठन है। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा ने भाजपा महानगर के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में कही।
विज्ञापन

प्रतापपुरा स्थित रमाना ग्रैंड में आयोजित इस वर्ग की शुरूआत प्रदेश उपाध्यक्ष ने वर्ग प्रभारी नागेंद्र सिकरवार, एमएलसी विजय शिवहरे और स्थानीय विधायकों के साथ दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भाजपा के इतिहास और बलिदानों को दर्शाती प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में कुल 268 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय को पार्टी का मूल मंत्र बताया। द्वितीय सत्र में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक यादवेंद्र प्रताप सिंह ने वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डाला, जबकि तृतीय सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने वर्तमान परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं को सकारात्मक कार्य पद्धति अपनाने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे सत्र में प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान ने अनुशासन और व्यवहार कुशलता को भाजपा का मूल चरित्र बताया। उन्होंने उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, आयुष्मान भारत और सुदृढ़ कानून व्यवस्था जैसी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को दोहराया।
इस दौरान महापौर हेमलता दिवाकर, सांसद राजकुमार चाहर व अन्य ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। शाम को सुधीर नारायण की टीम की ओर से आयोजित सांस्कृतिक भजन एवं गजल संध्या का सभी ने आनंद लिया। सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोज के बाद आयोजन स्थल पर ही रात्रि प्रवास किया।

प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी में मुख्य रूप से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जीएस धर्मेश, धर्मपाल सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व भानु महाजन, शिव शंकर शर्मा, अरुण पाराशर, हेमेंद्र शर्मा, नवल तिवारी, यादवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक खरे, महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे, महेश शर्मा, हेमंत भोजवानी, निर्मला दीक्षित, रोहित कत्याल व अन्य मौजूद रहे।

प्रतापपुर स्थित रमाना ग्रांड में भाजपा की ओर से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग

प्रतापपुर स्थित रमाना ग्रांड में भाजपा की ओर से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed