फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP is looking for Abhimanyu to break the maze created by SP

UP: मुलायम सिंह यादव मैनपुरी के लिए बना गए ऐसा चक्रव्यूह, जिसे तोड़ना नहीं आसान...बीजेपी के लिए ये बड़ी चुनौती

Fri, 08 Mar 2024 03:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 08 Mar 2024 03:48 PM IST
सार

मैनपुरी लोकसभा यानि समाजवादी पार्टी का गढ़। मैनपुरी को मजूबत किला बनाने के लिए मुलायम सिंह यादव ने ऐसा चक्रव्यूह रचा था, जिसे तोड़ना आसान नहीं हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

विज्ञापन
BJP is looking for Abhimanyu to break the maze created by SP
मुलायम सिंह यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी को अपना गढ़ बनाने के लिए एक ऐसा चक्रव्यूह रचा जो आज तक भाजपा नहीं तोड़ सकी। मैनपुरी सीट में इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा को शामिल कराकर उन्होंने पूरी बाजी ही पलट दी। अब भाजपा को ऐसे अभिमन्यु की तलाश है जो इस चक्रव्यूह के पांचवें द्वार यानी जसवंतनगर को भी भेद सके।
विज्ञापन

 

मैनपुरी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही इटावा का जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र भी मैनपुरी लोकसभा सीट का ही हिस्सा है। मैनपुरी लोकसभा जीतने के लिए सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने ही जसवंतनगर के रूप में ये पांचवां द्वार रचा था। बस इसी द्वार पर हर बार भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी। भाजपा ने ब्राह्मण, ठाकुर, शाक्य, यादव समेत अन्य कई जातियों के प्रत्याशियों को इस द्वार को भेदने के लिए मैदान में उतारा, लेकिन सभी को हार ही नसीब हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में भाजपा इस बार भी ऐसे अभिमन्यु की तलाश में है जो जसवंतनगर के इस मजबूत द्वारा ध्वस्त कर दे। यही कारण है कि सवा महीने बाद भी सपा से डिंपल यादव अकेले ही मैदान में हैं। भाजपा ने अब तक किसी को भी इस सियासी रण में मैनपुरी से नहीं उतारा है।
 
विज्ञापन

यहां सिर्फ नेताजी और सैफई परिवार का ही चलता है जादू
जसवंतनगर सीट पर नेताजी और सैफई परिवार का ही जादू दशकों से चलता आ रहा है। इसी सीट से मुलायम सिंह यादव खुद विधायक बने और बाद में उन्होंने ये सीट अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव को सौंप दी। वर्तमान में भी वही यहां से विधायक हैं। ऐसे में यादव प्रत्याशी का दाव भी भाजपा के यहां किसी काम नहीं आता है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की चारों विधानसभा सीटों के साथ ही हम जसवंतनगर सीट भी इस पर जीतकर आएंगे। प्रत्याशी चाहे जो भी हो जनता भाजपा के विकास और नीतियों पर वोट करेगी। 


 

सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि नेताजी ने मैनपुरी और इटावा क्षेत्र के साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश का विकास कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुहिम को आगे बढ़ाया। जनता चुनाव में सपा को जिताकर अपना जवाब देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed