फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP decided to withdraw from power in the assembly elections

विधानसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से हटना तय

Sat, 20 Nov 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP decided to withdraw from power in the assembly elections
कांग्रेस कार्यालय से पद यात्रा निकालते कांग्रेसी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रधानमंत्री द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में किसान विजय यात्रा निकाली। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता सड़कों पर निकले। नगर पालिका परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर किसान विजय यात्रा समाप्त हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी धर्मदास स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। किसान विजय यात्रा निकालने से पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि दमदारी से चुनाव की तैयारियों में जुटें। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से हटना तय है। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि चुनाव से पहले संगठन को मजबूत किया जाएगा। हर बूथ पर दस कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम काम करेगी। भाजपा को हार का डर सता रहा है। कांग्रेस हर अन्याय और अत्याचार के विरोध में संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से किसान विजय यात्रा निकाली। हाथों में झंडा लेकर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़कों पर निकले। सीओ कार्यालय, सिटी पोस्ट आफिस, संता बसंता चौराहा, बड़ा चौराहा, सदर बाजार, बजाजा बाजार, लेनगंज, घंटाघर चौराहा होते हुए कार्यकर्ता नगर पालिका पहुंचे। नगर पालिका परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद किसान विजय यात्रा लेनगंज पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हो गई। अजय दुबे, संकोच गौड, अरिंवद तिवारी, मनोज शाक्य, भीमसेन, फरीद अली, सत्यवती, रोशनी, पूरनचंद्र चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed