फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP councilors greet the general budget, BSP councilors boycott

भाजपा पार्षदों ने किया आम बजट का अभिनंदन तो बसपा पार्षदों ने किया बहिष्कार

Wed, 10 Feb 2021 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
BJP councilors greet the general budget, BSP councilors boycott
आगरा। नगर निगम सदन के 20वें अधिवेशन में तीन बार हंगामा हुआ। अधिवेशन की शुरुआत में ही पार्षदों के बीच टोकाटाकी को लेकर तकरार हो गई। बसपा पार्षदों और भाजपा पार्षदों ने एक दूसरे के बोलने पर टोकना शुरू कर दिया, जिसके बाद बसपा पार्षद वेल में आ गए और मेयर की कुर्सी के सामने डायस पर ही हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद टोरंट पावर के मुद्दे पर भाजपा और बसपा पार्षदों में जमकर तकरार हुई। टोरंट पावर द्वारा जगह-जगह खोदाई की शिकायतें कर रहे बसपा पार्षदों को भाजपा के पार्षदों ने कहा कि यह कंपनी बसपा सरकार में आगरा लाई गई है। अब बस्तियों के लोग ही परेशान हैं।
विज्ञापन

तीसरी बार सदन में बसपा पार्षदों ने शाम 7:30 बजे तब सदन का बहिष्कार कर दिया, जब भाजपा पार्षद जगदीश पचौरी ने केंद्र सरकार के बजट पर अभिनंदन प्रस्ताव पढ़ा। इसमें ‘किसानों के हितैषी प्रस्ताव’ पर पार्षद धर्मवीर सिंह ने विरोध शुरू किया, जिस पर मनोनीत पार्षद ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन को किसानों की दलाली करने वालों का आंदोलन करार दिया। इसी पर बसपा के सभी पार्षद भड़क गए और जोरदार हंगामा शुरू हो गया। बसपा पार्षद सदन का यह कहते हुए बहिष्कार कर बाहर निकल गए कि अन्नदाता किसानों का अपमान नगर निगम सदन में मेयर के सामने किया गया और वह चुप हैं। ऐसे सदन में वह नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नदाता किसानों का अपमान किया
भाजपा के पार्षदों ने अन्नदाता किसानों का अपमान किया है। केंद्र सरकार के बजट का अभिनंदन प्रस्ताव लाया ही नहीं जाना चाहिए था। यह झूठ का पुलिंदा है। किसानों का अपमान बसपा पार्षद नहीं सुन सकते, इसलिए बहिष्कार किया। - धर्मवीर सिंह, पार्षद, रतनपुरा

सफाई पर विशेष चर्चा के लिए थे अंतिम 45 मिनट
लगातार सात घंटे तक मैने अधिवेशन की कार्रवाई की, लेकिन बसपा पार्षदों को जल्दी जाना था, इसलिए वह इसका बहाना लेकर सदन से चले गए, जबकि अंत में सफाई पर विशेष चर्चा होनी थी, जिसके लिए 45 मिनट का समय मैने तय किया था। - नवीन जैन, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed