फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bikers Loot Four Lakh Rupees Bank Infront Of Bank Crime News

मथुराः दिनदहाड़े बैंक के बाहर लूट से सनसनी, बाइकसवारों ने लूटा चार लाख रुपयों से भरा बैग

Fri, 04 Sep 2020 08:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Sep 2020 08:56 AM IST
सार

  • बैंक के बाहर रिटायर्ड रेलवेकर्मी से 4.15 लाख रुपये लूटे 
  • काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने सौंख अड्डे की पंजाब नेशनल बैंक के बाहर दिया वारदात को अंजाम 
  • हाथ में लगे थैले में रखी थी लोन की रकम 

विज्ञापन
Bikers Loot Four Lakh Rupees Bank Infront Of Bank Crime News
demo

विस्तार

मथुरा के सौंख अड्डा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कैश लेकर जा रहे सेवानिवत्तृ रेलवेकर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने 4.15 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने बैंक से निकलते ही रिटायर्ड रेलवे कर्मी के हाथ में लगा थैला छीन लिया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।  
विज्ञापन


धौली प्याऊ की माली गली निवासी रिटायर्ड रेलवेकर्मी रमेश चंद्र मीणा सुबह करीब 11 बजे सौंख अड्डा स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। उन्होंने बैंक पहुंचकर 4.15 लाख रुपये के लोन की फाइल दिखवाई। लोन मंजूर हो चुका था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव : नाइजीरियन गिरोह ने आठ साल में की 560 करोड़ की ठगी, ऐसे बनाया लोगों को शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन मंजूर होने की स्थिति में उन्होंने तुरंत कैश प्राप्त कर लिया और एक थैले में रख लिया। दोपहर करीब 12 बजे वह बैंक के मुख्य गेट से चंद कदमों की दूरी पर पहुंचे तभी काले रंग की पल्सर पर सवार दो बदमाश आए और उनके हाथ से नकदी रखा थैला छीनकर स्टेट बैंक की ओर भाग निकले। 

ये भी पढ़ें-  शर्मनाक : 'प्रसव शुल्क नहीं दे पाए तो अस्पताल ने बच्चे को बेचा', गरीब दंपती ने लगाया आरोप

लूट के शिकार व्यक्ति ने शोर मचाकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने कुछ ही दूर स्थित चौकी बाग बहादुर पर जाकर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि बदमाशों को जल्द ही पकड़ेंगे।

 

बैंक में पहले से मौजूद थे बदमाश, सीसीटीवी में हुए कैद
बाइक सवार बदमाश बैंक में पहले से मौजूद थे। उन्होंने पहले रेकी की और इसके बाद रेलवेकर्मी से पहले ही बैंक से बाहर आ गए। बदमाश बैंक के सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध युवकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 

रेलवेकर्मी रमेश चंद्र मीणा सुबह करीब 11 बजे सौंख अड्डे की पंजाब नेशनल पहुंचे थे। उनके द्वारा पहले अपनी 4.15 लाख के लोन की फाइल क्लियर कराई गई। इसके बाद उन्होंने कैश लिया और दोपहर 12 बजे कैश लेकर निकले। इस प्रकार वह करीब एक घंटे बैंक में रहे। इस दौरान उन्हें बैंक में मौजूद दो युवकों पर शक भी हुआ। पुलिस का मानना है कि ये वही लोग थे, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया। ये लोग रेलवे के रिटायर्ड सुपरवाइजर के कैश लेने से पहले ही सीसीटीवी से नदारद हो गए और बाद में बाहर पहुुंचकर वारदात को अंजाम दिया। 

नीली चेकदार और ग्रे कलर की शर्ट पहने थे
पीड़ित रमेशचंद्र मीणा ने बताया क बाइक सवार बदमाशों ने वारदात के समय नीली चेकदार शर्ट और ग्रे कलर की शर्ट पहन रखी थी। पीड़ित रमेशचंद्र मीणा ने पुलिस को यह जानकारी दी।

लोन मंजूर हो गया तो ले लिया कैश
पीड़ित रेलवे की शताब्दी एक्सप्रेस में सुपरवाइजर थे। 2010 में सेवानिवृत्त होने के बाद से अपने निजी कामों को देख रहे थे। कुछ दिन पहले उन्होंने निजी कामों के लिए बैक में पेंशन लोन के लिए आवेदन किया। बृहस्पतिवार  को वह बैंक आ गए और कैश लेकर जा रहे थे। उन्होंने बताया  कि  वह तो लोन की जानकारी लेने बैंक आए थे। जब उन्हें पता चला कि लोन मंजूर हो गया है तो उन्होंने बैंक  से कैश ले लिया।

वृद्धा को  किया सावधान खुद लुट गए  
पीड़ित रमेश चंद्र मीणा की मानें तो उन्हें बैंक में मौजूद दो युवकों पर पहले से शक था। एक वृद्धा बैंक से दो लाख रुपये लेकर जा रही थी। इस पर उन्होंने दोनों युवकों से वृद्धा को आगाह किया था। कुछ देर बाद रमेश खुद ही लुट गए। पीड़ित ने शहर कोतवाली मेें लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर है बैंक  
पंजाब नेशनल बैंक सौंख अड्डा से चंद कदमों की दूरी पर चौकी बाग बहादुर है। वारदात के समय न तो बैंक पर या उसके आसपास कोई पुलिसकर्मी था और न ही चौकी के बाहर सतर्कता थी। बताया जाता है कि बदमाश वारदात करने के बाद स्टेट बैंक चौराहे की ओर से ही भागे थे। 

पुलिस खंगाल रही सड़कों की सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने बैंक में मौजूद संदिग्ध बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज लेने के बाद स्टेट बैंक और सौंख अड्डे की तरफ की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे बदमाशों का कोई सुराग लग सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed