फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bikers Gang Miscreants Loot In City And Rural Areas Crime News

बाइकर्स गैंग: सीसीटीवी में कैद बदमाश, आगरा पुलिस की पकड़ से दूर, चेकिंग पर उठ रहे सवाल

Fri, 09 Jul 2021 12:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Jul 2021 12:54 PM IST
सार

बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद भी जाएं तो पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। ऐसे में पीड़ितों को भटकना पड़ रहा है। सड़कों पर पुलिस की चेकिंग न होने से बदमाश फायदा उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Bikers Gang Miscreants Loot In City And Rural Areas Crime News
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शहर और देहात में बाइकर्स गैंग की एक के बाद एक वारदात सामने आ रहीं हैं। बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद भी जाएं तो पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। ऐसे में पीड़ितों को भटकना पड़ रहा है। सड़कों पर पुलिस की चेकिंग न होने से बदमाश फायदा उठा रहे हैं।

विज्ञापन


वारदात : एक
एक जुलाई को शाहगंज के चौकी सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक महिला मॉर्निंग वाक पर निकली थीं। वह एक गली से होकर निकल रही थी। तभी एक बदमाश आया। उसने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। इसके बाद गली के बाहर खड़े साथी के साथ बाइक से भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें बदमाश नजर आए। मगर, बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज साफ नहीं है। एक्सपर्ट की मदद से फुटेज को साफ कराया जा रहा है।
विज्ञापन


वारदात : दो
चार जुलाई को बांस दानसहाय, थाना इरादत नगर निवासी फौजी मनीष की पत्नी पिंकी उर्फ प्रेमलता (22) भाई राजू के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। उनका मायका शहजादपुर (फरह) मथुरा में है। न्यू दक्षिणी बाईपास पर कीठम गांव के पास बाइक पर दो बदमाशों ने पिंकी से चेन और मंगलसूत्र लूट का प्रयास किया था। मगर, पिंकी ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया था। खींचतान में पिंकी बाइक से गिर गई, सौ मीटर तक घिसटने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें एक बाइक  नजर आई। इसे राजू ने पहचान लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका अब तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वारदात : तीन
छह जुलाई को कालिंदी विहार में एक महिला घर के पास टहलने के लिए निकली थीं। तभी बाइक पर दो बदमाश आए। एक बदमाश बाइक से उतरकर आया। महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। मगर, चेन के साथ महिला के गले में पड़ा धागा भी बदमाश के हाथ में आ गया। इससे महिला गिर पड़ी। बदमाश साथी की बाइक पर बैठकर भागने लगा। इससे महिला भी सड़क पर घिसटने लगीं। धागा टूटने के बाद वह बची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। संदिग्ध बाइक नजर आईं।

कहां है पुलिस की पीआरवी और चीता मोबाइल 
शहर और देहात में अलग-अलग प्वाइंट पर पुलिस की पीआरवी और चीता मोबाइल तैनात रहती हैं। चेकिंग का रोस्टर भी बनाया गया है। इसके बावजूद लूट करने के बाद बदमाश आसानी से भाग निकलते हैं। यह घटनाएं इस बात का उदाहरण हैं। इससे पुलिस की चेकिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

लगातार अभियान चलाया जा रहा है
अपराधियों की धरपकड़ का लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिन इलाकों में दो से ज्यादा लूट की घटनाएं हो रही हैं, वहां पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। हॉट्र स्पॉट चिह्नित किए जा रहे हैं। जेल से हाल में छूटकर आए अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा है। - मुनिराज जी, एसएसपी 
आगरा धर्मांतरण मामला: अजमेर और लखनऊ से जुड़े तार खंगालेगी आगरा पुलिस, आरिफ ने गोरखपुर में भी की शादी 
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: आईएमए जांच समिति की वैठक में मिली जानकारी, 26 अप्रैल को भर्ती थे दूसरे जिलों के 45 मरीज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed