{"_id":"60d369788ebc3e2ee225a64c","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-car-collision-on-bhogaon-road-mainpuri-news-agr49692771","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगांव रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगांव रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
भोगांव। मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर मंगलवार शाम पावर ग्रिड के सामने कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कटरा ब्योंति निवासी 24 वर्षीय सीटू उर्फ संतोष पुत्र मुन्नालाल मंगलवार को भोगांव स्थित अपनी दुकान पर गया था। शाम करीब 7:30 बजे वह राहुल कुमार निवासी नगला बहादुर लखौरा थाना कुरावली के साथ बाइक से वापस घर आ रहा था। भोगांव मार्ग पर पावर ग्रिड के सामने कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
हादसे में सीटू की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं राहुल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने सीटू को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मौसेरे भाई संतोष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।