{"_id":"65afaa23c1335311a90d76e6","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-car-collision-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-10328-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Tue, 23 Jan 2024 05:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 23 Jan 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
2. फोटो संख्या 10, 11 प्रेषित है-
- बदायूं जा रहा था युवक, अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोरोंजी। तीर्थनगरी के नगरिया मार्ग पर बूढ़ी गंगा की पुलिया के पास सामने से तेज गति से आ रही ईको कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी कार कब्जे में ले ली है।
किशन (28) पुत्र अजुद्दी प्रसाद सोमवार की रात्रि युवक बाइक से अपने गांव बगुला नगला थाना मुजरिया बदायूं जा रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रही ईको कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशन उछलकर दूर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी जिससे उसने मौके पर दी दम तोड़ दिया। इस बीच मौका पाकर कार चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक के पिता अजुद्दी प्रसाद ने बताया कि वह तीर्थनगरी के मोहल्ला कटरा मठ में किराए पर रहते हैं। पुत्र किशन सब्जी की ठेल लगाकर गुजर-बसर करता था।
सोमवार को वह रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर बाइक से पैतृक गांव बगुला नगला स्थित घर में दीप प्रज्ज्वलित करने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने अज्ञात ईको चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ईको गाड़ी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।