फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding robbers could not be caught

Agra News: पकड़े नहीं जा सके बाइक सवार लुटेरे

Fri, 12 Apr 2024 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bike riding robbers could not be caught
कासगंज। सोरोंजी कस्बा में मंगलवार को बैंक से एक लाख रुपये लेकर जा रही एक महिला से एक बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों को लूट लिया। मामले में महिला ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में एसपी ने संज्ञान लेते हुए, खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया, जिसमें एसओजी व थाना टीमों को लगाया गया है।सोरोंजी क्षेत्र के गांव होडलपुर निवासी कटोरी देवी भतीजी की शादी के लिए बैंक से एक लाख रुपये निकालकर थैले में रखकर ला रही थीं। बस स्टैंड के समीप पहुंचने पर बाइकों पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोककर उसका रुपयों से भरा थैला छीनकर लिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देख बाइक सवार बदमाश भाग गए। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग भी करवाई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लगा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में महिला ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी सर्विलांस व थाना पुलिस की टीमों को सक्रिय है। मामले की मॉनिटरिंग के लिए एएसपी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed