फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike rider man dies due to collision with unknown vehicle in firozabad

फिरोजाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार स्वर्णकार की मौत, दबरई के समीप हुआ हादसा

Mon, 03 Jan 2022 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jan 2022 05:29 PM IST
सार

फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में एक बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
bike rider man dies due to collision with unknown vehicle in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में दबरई के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार स्वर्णकार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उपचार को जिला अस्पताल लाई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
थाना उत्तर के गंज मोहल्ला निवासी सचिन (30) पुत्र अनिल कुमार सोने-चांदी का काम करता था। वह दुकानदारों से सामान लाकर घर पर सोने-चांदी के जेवरात बनाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार रविवार को वह बाइक से शिकोहाबाद तगादा करने के लिए गया था। देरशाम को वह घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन


दबरई के समीप हुआ हादसा
दबरई के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके कारण बाइक डिवाइडर से टकराने से सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार को तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजन सचिन का शव देखते ही बिलख पड़े। मृतक की पत्नी गौरी रोते-रोते कई बार अचेत हो गई। गौरी गर्भवती है। उसके पांच वर्ष का एक बेटा प्रांशु है। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

आखिर कहां गई नकदी एवं सामान 
सचिन के परिजनों का कहना है कि वह शिकोहाबाद तगादा करने के साथ ही सोना-चांदी लेने के लिए गया था ताकि वह जेवरात को तैयार कर सके। लेकिन उसके पास न तो सोने-चांदी का कोई कच्चा माल मिला और न ही नकदी मिली। परिजन सवाल उठा रहे हैं आखिर वह सामान कहां चला गया ? 

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
थाना जीआरपी क्षेत्र में माल गोदाम के समीप युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। रेलवे स्टेशन माल गोदाम के समीप सोमवार को किसी अज्ञात 26 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। 

युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा देखकर काफी लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर जीआरपी के जवान पहुंच गए। उन्होंने मृतक युवक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। परंतु कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed