{"_id":"61e5cad3b8ae747cda14e30c","slug":"bike-rider-killed-in-a-road-accident-agra-news-agr5215647192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकोला दुर्घटना में मृत कागारोल निवासी हरून का फाइल फोटो
- फोटो : Agra Dehat
Link Copied
अकोला। कस्बा स्थित चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय के सामने सोमवार की रात करीब आठ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार हारुन (45) की मौत हो गई। वह कागारौल का रहने वाले थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक हारुन अलीगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में कार्यरत थे। इस समय नुनिहाई में संबद्ध था। सोमवार की रात बाइक से घर आ रहे थे। अकोला में डिग्री कॉलेज के सामने ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि हारुन पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो लड़के हामिल (17) और कामिल (15) व एक बेटी फिजा (19) हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।