फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider Kanwadiya dies due to car collision

Agra News: कार की टक्कर से बाइक सवार कांवडिये की मौत

Tue, 20 Aug 2024 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rider Kanwadiya dies due to car collision
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में कार ने बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। वही तीन अन्य कांवड़िये घायल हो गए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जनपद फिरोजाबाद थाना उत्तर के टापा खुर्द निवासी सतीश (25), टिंकू (15) पुत्र प्रताप सिंह, संगम (23), विशाल (15) पुत्र राजू बाइक पर सवार होकर कांवड़ लेने कछला गंगाघाट पर जा रहे थे। रविवार की देर रात्रि गांव बहादुरपुर के समीप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार कांवड़िये घायल हो गए। किसी ने फोन कर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी सोरोंजी पर लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान सतीश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायल कांवड़िया टिंकू ,संगम, विशाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार चालक आशीष निवासी ग्राम नगला शेडू थाना सोरोंजी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि कार की टक्कर से एक बाइक सवार कांवड़िये की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed