फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider hit by tractor, died

Agra News: ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

Tue, 16 May 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by tractor, died
कासगंज। अतरौली मार्ग पर मंगलवार दोपहर के समय ट्रैक्टर - ट्रॉली की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर उसके परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने दुर्घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा किया। डेढ़ घंटे तक पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम पंकज कुमार सिंह, सीओ अजीत चौहान ने आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत किया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

दुर्घटना का शिकार निखिल कुमार (19) पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम भुईया पोस्ट कसेर थाना दादौं अलीगढ़ हुआ। वह अपनी पत्नी रानी और मौसेरे भाई आकाश के साथ बाइक से बाजार में खरीदारी के लिए बाइक से आ रहा था। तभी दोपहर 12:30 बजे गुलाबी नगला के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। बाइक सवार की दुर्घटना के बाद ही मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार की पत्नी रानी और भाई आकाश घायल हो गए। आकाश ने तत्काल ही दुर्घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी तो वह भी मौके पर आ गए। गांव के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। परिजनों में दुर्घटना के बाद आक्रोश पनप गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को आक्रोशितों ने शव कब्जे में नहीं लेने दिया गया। एसडीएम पंकज कुमार सिंह और सीओ अजीत चौहान मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाया कार्रवाई का भरोसा दिया। करीब 2 बजे के बाद परिजनों ने पुलिस को शव कब्जे में लेने दिया गया।
विज्ञापन


8 माह पूर्व हुई थी युवक की शादी
कासगंज। दुर्घटना में मौत का शिकार हुए युवक की शादी 8 महीने पहले रानी के साथ हुई। उसकी ससुराल सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव तकुआवर में है। दुर्घटना की सूचना पर ससुराल के लोग भी मौके पर आ गए और रानी को ढांढस बंधा रहे थे। मृतक युवक का शव पुलिस सील करने के बाद ई रिक्शा से ले जाने लगी। जिसका परिजन विरोध करने लगे। मौके पर एंबुलेंस नहीं थी। बाद में पुलिसकर्मी पुलिस की गाड़ी से शव पोस्टमार्टम के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed