फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider dies due to vehicle collision in firozabad

फिरोजाबाद: मंगेतर की गोदभराई करने से पहले सड़क हादसे में युवक की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Mon, 22 Nov 2021 04:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Nov 2021 04:18 PM IST
सार

कुछ दिन पहले ही युवक की शादी तय हुई थी। सोमवार को गोदभराई की रस्म के लिए मंगतेर के घर जाना था, लेकिन उससे पहले ही सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। 

विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में सोमवार को गांव दलेलपुर के समीप अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की कुछ दिन पहले ही शादी तय हुई थी। सोमवार को मंगेतर की गोदभराई की रस्म के लिए जाना था। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।  

विज्ञापन


एका थाना के गांव पतारा निवासी 19 वर्षीय सुमित पुत्र शिशुपाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह भाई और पिता के साथ खेती करता था। सुमित की शादी एटा जिले के कस्बा सकीट निवासी युवती के साथ तय हुई थी। सोमवार सुमित परिजनों के साथ गोदभाई के लिए जाने वाला था। कार्यक्रम में जाने से पूर्व वह कस्बा एका से बाल कटाकर बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। 
विज्ञापन


गांव दलेलपुर के पास हुआ हादसा 
बताया जाता है कि सुमित गांव दलेलपुर के समीप पहुंचा था। तभी मैक्स जीप असंतुलित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में सुमित की मौत हो गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि युवक परिजनों के साथ होने वाली होने वाली पत्नी की गोदभराई को जाने वाला था। कि मैक्स की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed