{"_id":"67250fe2b02b47278f0828a2","slug":"bike-rally-organized-to-create-awareness-about-traffic-rules-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123185-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को निकाली बाइक रैली
Fri, 01 Nov 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में एक नवंबर से यातायात माह का आगाज हो गया। डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता बाइक रैली काे रवाना किया। इस दौरान आम लोगों को यातायात के नियमों से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। डीएम ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, तीन सवारी न बैठने सहित अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए अपील की। डीएम व एसपी ने सोरों गेट पुलिस चौकी से यातायात जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली सोरो गेट पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों से होते हुए सोरों गेट पुलिस चौकी पर आकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान एएसपी राजेश भारती, सीओ सिटी आंचल चौहान, यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।